दूसरी युवती की मांग भरने पर पत्नी ने जड़े तमाचे

  • सदर कोतवाली के चौरा देवी मंदिर परिसर में हंगामा
  • सभी को अपने साथ पकड़ लेकर गई मूसानगर पुलिस

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, हमीरपुर


जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौरा देवी मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई जब दो बच्चों का पिता पत्नी को छोड़कर दूसरी युवती से ब्याह रचा रहा था। मंदिर पहुंची पत्नी ने उसे तमाचे जड़ने शुरू कर दिए। यह सब देखकर मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस युवक को कोतवाली लेकर चली आई।


मंगलवार दोपहर मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर में युवक एक दूसरी युवती को लेकर शादी करने के लिए पहुंचा था। मंदिर में युवक युवती की मांग भर ही रहा था। इसी बची उसकी पहली पत्नी को सूचना मिल गई। वह दोनों बच्चों के साथ मंदिर पहुंच गई। दूसरी शादी करने का विरोध करने लगी। उसने पत्नी से बहस करना शुरू कर दिया। इस पर उसकी पत्नी भड़क गई, उसके साथ मारपीट करने लगी। एक-एक कर कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।


मंदिर के पुजारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस सभी कोतवाली ले आई। सभी कोतवाली बैठे थे कि तभी मूसानगर थाने से आई पुलिस ने युवक के खिलाफ मूसानगर थाने में मुकदमा पंजीकृत होने की बात बताते हुए युवक समेत युवती व उसकी पत्नी को लेकर चली गई। 



कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मंदिर में हुई मारपीट की शिकायत पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई थी। युवक के खिलाफ मूसनागर थाने में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस उसे लेकर चली गई।

Post a Comment

0 Comments