आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक 20 अक्टूबर, मंगलवार


विक्रम संवत 2077 (गुजरात - 2076), शक संवत 1942


सूर्योदय 06:37 बजे, सूर्यास्त 18:09 बजे


अयन - दक्षिणायन, ऋतु - शरद, मास - अश्विन


पक्ष : शुक्ल, तिथि - चतुर्थी दोपहर 11:19 बजे तक तत्पश्चात पंचमी


नक्षत्र - ज्येष्ठा 21 अक्टूबर रात्रि 02:12 तक तत्पश्चात मूल


योग : सौभाग्य सुबह 09:49 बजे तक तत्पश्चात शोभन


राहुकाल - शाम 03:15 बजे से शाम 04:41 बजे तक


दिशाशूल - उत्तर दिशा में


व्रत पर्व : मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से दोपहर 01:19 बजे तक), उपांग-ललिता पंचमी

विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


विघ्न-बाधा


- आदित्य हृदय स्तोत्र भगवान रामजी को अगस्त्य मुनि ने दिया था। आदित्य ह्रदय स्तोत्र तीन बार जपने से विघ्न-बाधा व आरोप लगाने वालों को सफलता नहीं मिलती है।

- तुलसी को पौधे को पवित्र और पूजनीय है। ज्योतिष के अनुसार तुलसी का पौधा घर लगाने से सकारात्मकता आती है। अगर काम बनते बनते रह जाते हैं तो श्यामा तुलसी का पौधा लगाएं। पौधे में नियमित संध्या के समय घी की दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय को नियमपूर्वक पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। इससे आपको समस्या का समाधान हो जाएगा।

- सुबह स्नान करने के बाद थोड़े से चावल पीसकर उसमें हल्दी मिला लें, उस मिश्रण से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊं का चिह्न बनाएं। ऐसा करने से आपके घर की सारे विघ्न बाधाएं दूर होंगी।

- बहुत प्रयास के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिलती है। हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती है तो गीता के 11वें अध्याय का पाठ नियमित रूप से करें। आपके कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर हो जाएंगी।

- किसी कार्य के लिए बाहर जाने से पहले अपने से बड़ों और माता-पिता का आशीर्वाद ग्रहण करें। बाहर निलकते समय दायां पैर बाहर निकालें। ऐसा शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।


उपांग ललिता व्रत


- आदि शक्ति मां ललिता दस महाविद्याओं में से एक हैं। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को इसके निमित्त उपांग ललिता व्रत किया जाता है। यह व्रत शुभ फलदायक होता है। इस वर्ष उपांग ललिता व्रत 20 अक्टूबर, मंगलवार को है। इस दिन माता उपांग ललिता की पूजा करने से देवी मां की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। जीवन में सदैव सुख व समृद्धि बनी रहती है।


- उपांग ललिता शक्ति का वर्णन पुराणों में प्राप्त होता है, जिसके अनुसार पिता दक्ष द्वारा अपमान से आहत होकर जब माता सती ने अपना देह त्याग दिया था और भगवान शिव उनका पार्थिव शव अपने कंधों में उठाए घूम रहें थे। उस समय भगवान विष्णु ने अपने चक्र से सती की देह को विभाजित कर दिया था। इसके बाद भगवान शंकर को हृदय में धारण करने पर इन्हें ललिता के नाम से पुकारा जाने लगा।


- उपांग ललिता पंचमी के दिन भक्तगण व्रत एवं उपवास करते हैं। कालिका पुराण के अनुसार, देवी की चार भुजाएं हैं, यह गौर वर्ण की, रक्तिम कमल पर विराजित हैं। ललिता देवी की पूजा से समृद्धि की प्राप्त होती है। दक्षिणमार्गी शास्त्रों के मतानुसार देवी ललिता को चण्डी का स्थान प्राप्त है। इनकी पूजा पद्धति देवी चण्डी के समान ही है। इस दिन ललितासहस्रनाम व ललितात्रिशती का पाठ किया जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।


पंचक


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


प्रदोष


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)



अमावस्या


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या

सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या



पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत

सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत

बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत।


आज का राशिफल


मेष : आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे सकते हैं लेकिन, यह आपका एक भ्रम मात्र है। खुद को अकेला और असहाय समझने से बचें और अपनी क्षमता को पहचानें। काम को लेकर दिन मजबूत रहेगा, इसलिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें ताकि अच्छे नतीजे मिल पाएं। निजी जीवन को लेकर आज समझदारी का परिचय देना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक नजर आएंगे जबकि गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज अपने जीवन साथी से किसी पॉलिसी के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।


वृष : अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छे संबंध पर ध्यान दें नहीं तो आज उनसे झगड़ा हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के प्रबल योग बनेंगे। मानसिक तनाव आपसे दूर भागेगा। आप जोश में नजर आएंगे। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। आज किसी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, आप भी लाभान्वित होंगे। निजी जीवन सुखमय होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को गिफ्ट दे सकते हैं। आप किसी से कर्ज भी लेंगे, जो महत्वपूर्ण काम के लिए होगा।


मिथुन : बुद्धि का प्रयोग करके अपने बिगड़े हुए कामों को बना लेंगे। आपकी कार्यकुशलता भी सिद्ध होगी और आपकी तारीफ होगी। आपको आय भी होगी। आज का दिन मनोरंज से भरपूर होगा। काम को लेकर स्थिति अच्छी है। आपकी पकड़ काम पर बनी हुई है। व्यापार के लिए नया आईडिया आएगा। सेहत अच्छी रहेगी। पूरे जोश से दिन की शुरुआत करें। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ निराश हो सकते हैं।


कर्क : आज आप अपने प्रेम जीवन को लेकर काफी भावुक महसूस करेंगे। आप अपने प्रिय को अपने दिल की गहराई से बताना चाहेंगे कि आप उनकी कितनी केयर करते हैं जबकि उनका रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। कोशिश करें कि आज आप उनसे ना मिलें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट होंगे और आज अपने जीवन साथी के साथ ऑफिस की बातें शेयर करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।


सिंह : आप खुद में मजबूती महसूस करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं, लेकिन शाम होते-होते आप कोई ना कोई काट निकाल लेंगे। व्यापार को लेकर आज गंभीर रहेंगे। लेबर का कोई मुद्दा आपका ध्यान आकर्षित करेगा। गृहस्थ जीवन में आज अच्छा समय रहेगा और जीवन साथी के साथ खुशी भरे समय की अनुभूति होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते से काफी खुश होंगे और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी, जो आपका दिन बना देगी।

कन्या : घर परिवार में आनंद रहेगा। खर्चों को किसी खास चीज को खरीदने में लगाएंगे। घर की खुशहाली के लिए कुछ नया करने का विशेष दिन है। आज आपकी माँ को कोई अच्छी सीख दे सकती हैं, जो आपके बिज़नेस में काम आएगी। जीवनसाथी गुस्से में आकर कुछ भला बुरा कह सकता है लेकिन उनकी बातों को दिल से न लगाएं। प्रेम जीवन अपेक्षाओं जितना अच्छा नहीं रहेगा लेकिन प्रिय आपकी मनो भावनाओं को समझेगा।


तुला : रुके हुए काम बनने से आपके अंदर जोश बढ़ेगा। कुछ नए कामों भी शुरू करेंगे। अाय को लेकर आप संतुष्ट नजर आएंगे। खर्चे कम होंगे और विरोधियों पर आप प्रबल होंगे। किसी खास पूजा में दिलचस्पी दिखाएंगे या मंदिर जाकर ईश्वर दर्शन में समय लगाएंगे। निजी जीवन सुख देने वाला होगा और काम को लेकर आज आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन शाम होते-होते आप उन चुनौतियों से बाहर निकल आएंगे और आपके चेहरे पर मुस्कुराहट होगी।


वृश्चिक : किसी बात का तनाव आपको परेशान करेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आपको टेंशन लेने से बचना होगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। काम में भागदौड़ रहेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई बहनों को पैसों की जरूरत पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी हिम्मत देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय का हौसला देखकर खुश होंगे। वह किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।


धनु : आप अपने ज्ञान, बल और बुद्धि के दम पर दिन को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। आप एक योद्धा की भांति सभी समस्याओं को दूर करेंगे। पारिवारिक जीवन ध्यान आकर्षित करेगा। कोई प्रॉपर्टी या अपना घर खरीदने का विचार होगा। आय सामान्य रहेगी। गृहस्थ जीवन आपसी तालमेल के आधार पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।


मकर : आज आपको आत्माभिमान से बचना होगा। जहां काम करते हैं, वहां किसी समस्या का सामना हो सकता है। झुकना भी पड़ सकता है, लेकिन हिम्मत न हारें। आपके बॉस से आपका झगड़ा हो सकता है, इसलिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, सावधानी से काम लें। निजी जीवन आपको जरूर खुशी देगा और आप चाहें प्रेम जीवन में हों या गृहस्थ जीवन में, दोनों ही जगह से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। आप अपनी कार्यकुशलता और अपनी सोच के कारण परिवार में आज अहम भूमिका निभाएंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।


कुंभ : आज अपने परिवार के बुजुर्गों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। भाग्य के कारण आज आपको बिजनेस में कुछ नए संपर्क और नए सौदे मिल सकते हैं, जिससे आपको अच्छा बेनिफिट मिलेगा। आज आपकी इनकम भी बढ़िया होगी और आपके रुके हुए काम भी बनेंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज अपने जीवन साथी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बारे में सोच सोच कर हर्षित होंगे। काम को लेकर दिनमान थोड़ा सा कमजोर है।


मीन : आज आप बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे।जिस काम को भी करने की सोचेंगे, उसी में सफलता मिलेगी क्योंकि भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा। केवल ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें और अपने बारे में बढ़-चढ़कर कोई बात ना करें। आपके ऑफिस में आपकी स्थिति अच्छी होगी। निजी जीवन को लेकर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण जरूर हैं लेकिन आपके अंदर हौसला है कि आप उनसे बाहर निकल सकें। आज आप दूसरों को भी प्रेरणा देंगे और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आज किसी महिला के साथ झगड़ा बिल्कुल ना करें।


आज जिनका जन्मदिन है, उन्हें शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में उतार-चढ़ाव होता है। जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होंगे।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments