कानपुर(Khas Khabar) : और सेंट्रल स्टेशन पर गिरी कर्ण की प्रतिमा

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइउ में गिरी महानायक कर्ण की प्रतिमा।

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सिटी साइड में कानपुर की भव्यता प्रदर्शित करती महानायकों की  भी सुरक्षित नहीं है। (Khas Khabar) शनिवार को तेज हवा चलने पर महानायकों में सबसे आगे खड़े महाभारत के पात्र कर्ण की प्रतिमा गिर गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मेंटिनेंस नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ है। इससे पहले तेज आंधी आने से एक प्रतिमा झुक गई थी।

सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड में वर्ष 2018 में कानपुर के गौरवमयी इतिहास की झांकी दिखाने के लिए चंद्रशेखर आजाद, हसरत मोहानी, कर्ण समेत कई महानायकों की प्रतिमाएं परिवर्तन संस्था ने लगाई थी। कर्ण को सबसे आगे रखा गया। 


पीपीपी मॉडल से प्रतिमाएं लगाने के लिए रेलवे ने संस्था को जमीन दी थी। संस्था को ही इसका रखरखाव करना था, लेकिन इसमें लापरवाही हो रही थी। ऐसे में शनिवार को तेज हवा चलने पर सबसे आगे खड़े कर्ण की प्रतिमा गिर पड़ी। 


अवकाश की वजह से रेलवे अधिकारियों को भी जानकारी नहीं हो सकी। जब अधिकारियों को इसका पता चला तो संस्था को सीधे फोन कर जानकारी दी गई। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया की प्रतिमाओं को सही कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments