रामपुर : पूर्व सांसद राजेंद्र शर्मा का कोरोना से निधन

पूर्व सांसद राजेंद्र की फाइल फोटो।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, रामपुर

प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या के साथ मौतों का ग्राफ भी चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को रामपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे राजेंद्र कुमार शर्मा का कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज नाेएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। वे करीब 80 वर्ष के थे। उनके स्वजन गाजियाबाद में रहते थे। उनका रामपुर में भी घर है। पिछले कुछ समय से सभी यहींं रह रहे थे। कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें 15 दिन पहले नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका वहां 15 दिनों से इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित हैं। सभी नोएडा के अस्पताल में ही भर्ती हैं। उनका अंतिम संस्कार नोएडा में ही होगा।

Post a Comment

0 Comments