देश का पहला केबिल रेल ब्रिज कटरा से श्रीनगर के बीच मार्च 2022 तक होगा तैयार

0

  • देश के पहले केबिल रेल पुल की लंबाई 473.25 मीटर
  • कटरा से सीधे श्रीनगर के लिए चलाई जा सकेगी ट्रेन

सौजन्य : सोशल मीडिया।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजना कटरा-बनिहाल रेलवे ट्रैक पर पहला केबिल रेल ब्रिज मार्च 2022 तक बन कर तैयार हो जाएगा। इसके दो भाग काम पूरा हो चुका। अंतिम भाग पर काम शुरू होने वाला है। देश का यह पहला केबिल रेल पुल होगा, जिसकी लंबाई 473.25 मीटर है। 


केबिल पर टिके इस पुल के जरिए कटरा से सीधे श्रीनगर के लिए ट्रेन चलाई जा सकेगी। केबिल पर टिके लक्ष्मण झूला से ताे सभी वाकिफ हैं, लेकिन अब केबिल पर टिके ब्रिज पर रेलवे की पटरी बिछाकर ट्रेन गुजरते भी रोमांच भरा सफर भी पूरा कर सकेंगे।


पुल इसलिए है खास

केबिल पुल के निर्माण होने से जम्मू-कश्मीर के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह ब्रिज चिनाब नदी के ऊपर बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ियों से यह ब्रिज नदी के तल से 331 मीटर ऊंचा होगा। इसकी लंबाई 473.25 मीटर होगी। दिल्ली के कुतुबमीनार से यह ब्रिज 4 गुना ऊंचा होगा। रेलवे के इंजीनियर हवा में लटकने वाले अंजी ब्रिज को सपोर्ट देने के लिए 96 केबल का नेटवर्क बनाने में जुटे हुए हैं।


इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना

यह केबिल बउत्कृष्ट इंजीनियरिंग का नमूना होगा। तेज हवाओं और भयंकर तूफान में भी यह ब्रिज नहीं हिलेगा। अंजी ब्रिज जहां बन रहा है, उस जगह की पहाड़ी कच्ची है। ब्रिज के लिए एक ऊंचा पिलर बन रहा है, जिसके दोनों ओर केबल बांधा जाएगा। फिर डेक बिछाकर रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा।


दो हिस्से का काम पूरा, अंतिम पर चल रहा

लॉकडाउन की वजह से पुल निर्माण तीन महीने के लिए रुक गया था। अब फिर तेजी आई है। मार्च 2022 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। पुल के निर्माण को तीन भागों में बांटा गया था, जिसमें दो भाग का काम पूरा हो चुका है और शेष एक भाग का काम जारी है। 


पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2022 तक रेल ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। पुल के निर्माण को तीन भागों में बांटा गया है, इसमें दो भाग का काम पूरा हो चुका है। लॉकडाउन के कारण तीन महीने तक काम बंद रहा था। अब काम फिर से शुरू है। 


आरके हेंगड़े,  कार्यकारी निदेशक, कोंकण रेलवे।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top