प्रारब्ध स्पोर्टस डेस्क,मुंबई: टाटा आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस (MI) के ऐतिहासिक प्रदर्शन का गवाह बना। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा दिए गए 229 रनों के विशाल लक्ष्य को छोटा साबित करा और 8 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस का अब तक का सबसे सफल रन चेज है।

source: iplt20

पूरन और मार्श की तुफानी पारी फिर बॉश का पलटवार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत आक्रामक रही। मिचेल मार्श ने शुरुआती 4 ओवरों में ही 6 चौके जड़कर टीम का स्कोर 51/1 पहुंचा दिया। इसके बाद निकोलस पूरन का असली तांडव देखने को मिला। खराब फॉर्म से जूझ रहे पूरन ने मात्र 21 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 63 रनों की आतिशबाजी की। मार्श और पूरन के बीच सिर्फ 35 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी हुई।
एक समय लग रहा था कि लखनऊ 250 का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन कोर्बिन बॉश ने मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने एक ही ओवर में पूरन और मार्श दोनों को पवेलियन भेजकर लखनऊ की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। अंत में एडेन मार्कराम (31*) और हिम्मत सिंह (40) की सधी हुई पारियों की बदौलत लखनऊ ने 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर पाने में सफल रही।
![]() |
| source: iplt20 |
229 रन भी पड़े कम! जब रोहित और रिकेलटन ने मचाया 'गदर', बेबस नजर आए लखनऊ के नवाब
229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शुरुआत से लखनऊ के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा। जिसका श्रेय मुंबई के ओपनर्स रिकेलटन और रोहित को जाता है। दोनों ने मात्र 10.5 ओवरों मे 143 रनों की साझेदारी कर डाली।
रयान रिकेलटन ने 32 गेंदों में 83 रन बना डाले। वही दूसरे छोर से रोहित ने 44 गेंदों में 84 रन बनाए। रिकेलटन के आउट होने के बाद भी रोहित का प्रहार जारी रहा। अंत में नमन धीर ने (23*) और विल जैक्स ने छक्का मार के मुंबई की इस सीज़न की तीसरी जीत सुनिश्चित करी।

Man of the Match: Ryan Rickelton
पॉइंट्स टेबल का हाल
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की है, हालांकि वे अभी भी अंक तालिका में नौवें स्थान पर हैं। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत बेहद खराब है; यह उनकी लगातार छठी हार है और वे तालिका में सबसे नीचे (10वें स्थान) बने हुए हैं।
प्लेयर ऑफ द मैच: रयान रिकेलटन (83 रन, 32 गेंद)


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know