Lawyer shot at by cousin in Civil Court over land dispute यूपी के लखीमपुर खीरी सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को एक वकील ने अपने चचेरे भाई (वकील) के सीने में गोली मार दी। जमीन विवाद के चलते हुई इस वारदात से कचहरी में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी। Civil Court Shooting.
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
UP Crime News लखीमपुर खीरी का सिविल कोर्ट परिसर सोमवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद में एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई (जो पेशे से खुद वकील है) के सीने में सरेआम गोली मार दी। इस घटना से कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। घायल वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पहले दोनों में हाथापाई, उसके के बाद चली गोली
Lawyer Shot in Lakhimpur प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे की है। सिविल कोर्ट परिसर में दो अधिवक्ताओं, विराट राज और जितेंद्र राज के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी।
वहाँ मौजूद अन्य साथी अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था और मामला शांत होता दिख रहा था। लेकिन कुछ ही पलों बाद, आरोपी विराट राज ने अचानक अपनी पिस्टल निकाली और जितेंद्र राज के सीने को निशाना बनाकर गोली दाग दी। गोली लगते ही जितेंद्र लहूलुहान होकर पास ही रखे एक तख्त पर गिर पड़े।
पारिवारिक रंजिश और जमीन का विवाद
शुरुआती जांच और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हमलावर और पीड़ित दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों ही इसी कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। सोमवार को यही विवाद जानलेवा हमले में बदल गया।
पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विराट राज मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल कचहरी परिसर में तैनात कर दिया गया है।
घायल का उपचार : जितेंद्र राज को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
फरार आरोपी : पुलिस की कई टीमें आरोपी वकील विराट राज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
सुरक्षा पर सवाल : कचहरी परिसर जैसे सुरक्षित स्थान पर हथियार लेकर प्रवेश और सरेआम गोलीबारी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know