Kanpur News कानपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही। पश्चिम बंगाल की युवती को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़। भाजपा नेता के होटल सहित कई ठिकानों पर छापेमारी। जानें पूरा मामला। West Bengal Girl Rescued.
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर
Kanpur Police Raid उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में सक्रिय एक बड़े देह व्यापार सिंडिकेट के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रावतपुर और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर एक युवती को मुक्त कराया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। Sex Racket in Kanpur.
नौकरी का झांसा देकर युवती का शोषण
मामले का खुलासा तब हुआ जब पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसे शहर के एक होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया था। वहां उसे बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया गया। आरोपियों ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। Rohit Verma Arrested.
बड़ी कार्यवाही: आरोपी रोहित वर्मा गिरफ्तार
पीड़िता की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने रोहित वर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रोहित बर्रा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सके।
भाजपा नेता व अस्पताल संचालक के होटल में छापेमारी
इसी कड़ी में पुलिस की संयुक्त टीम ने कल्याणपुर और इंदिरा नगर क्षेत्र के होटल्स में औचक छापेमारी की।
इनके नेतृत्व में कार्रवाई : एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके और आईपीएस शिवा सिंह।
इलाके में खलबली : जांच की आंच एक भाजपा नेता और चर्चित अस्पताल संचालक के होटल तक पहुँच गई है, जहाँ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सघन चेकिंग की गई। इंदिरा नगर में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट के इनपुट के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में खलबली मचा दिया। Raghubir Lal IPS.
पुलिस का बयान
एडीसीपी सुमित रामटेके के अनुसार कि गैर-राज्य की युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक अभियुक्त हिरासत में है और साक्ष्यों के आधार पर अन्य होटलों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश कर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। Kalyanpur Hotel Raid.




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know