Hamirpur : 'बिना मुआवजा किसान के खेत से नहीं गुजरेंगे मौरंग के ट्रक', साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sadhvi Niranjan Jyoti हमीरपुर में जनसुनवाई के दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना मुआवजा दिए किसान के खेत से मौरंग के ट्रक नहीं निकलने चाहिए। Hamirpur News.

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, हमीरपुर

National Commission for Backward Classes राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को हमीरपुर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग से जुड़े पीड़ितों की गंभीर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। Farmer Compensation. 

किसान के खेत पर 'गुंडई' बर्दाश्त नहीं : साध्वी

Uttar Pradesh News जनसुनवाई में साध्वी निरंजन ज्योति के पैतृक गांव पत्योरा (शिवरामपुर मजरा) से आए किसान राजेश निषाद ने अपनी व्यथा सुनाई। किसान का आरोप है कि गांव में संचालित मौरंग खदान के संचालकों ने जबरन उसके खेत से रास्ता बना लिया है और उसे किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। किसान ने बताया कि उसने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने एसडीएम केडी शर्मा को सख्त निर्देश दिए। Maurang Mining Hamirpur.

"जब तक पीड़ित किसान को उसका उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक उसके खेत से एक भी मौरंग का ट्रक नहीं निकलना चाहिए। इस तरह की गुंडई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" - साध्वी निरंजन ज्योति, अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग।

प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी आईं शिकायतें

जनसुनवाई में अन्य मामलों में भी गंभीर आरोप लगे हैं। इस दौरान प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ गंभीर शिकायतें आईं हैं।

मारपीट का मामला : सुरौली ग्राम पंचायत के राजकुमार ने बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और प्रधान प्रतिनिधि पर जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

ब्लॉक प्रमुख पर आरोप : बड़ागांव के प्रधान हरदौल निषाद ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। अध्यक्ष ने इन शिकायतों के आधार पर ब्लॉक प्रमुख के कार्यों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

पिछड़ा वर्ग के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं 

साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि पिछड़ा वर्ग के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा और उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

जनसुनवाई में ये गणमान्य रहे मौजूद 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, कुरारा ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल और भानू निषाद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments