Yuva Khel Mahotsav 2.0 Lucknow लखनऊ में आयोजित युवा खेल महोत्सव 2.0 में 16 जिलों के 1100 युवाओं ने लिया हिस्सा। बीबीडी यूनिवर्सिटी ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी। जानें मैराथन और कबड्डी के विजेताओं के नाम।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
Sports News Lucknow राजधानी लखनऊ में उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् (Utthisht Seva Sansthanam) प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, एसएस हॉस्पिटल, माय भारत (खेल मंत्रालय, भारत सरकार) My Bharat Sports Ministry और काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'युवा खेल महोत्सव 2.0' का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महाकुंभ में 16 जिलों के 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भव्य शुभारंभ और मुख्य अतिथि
महोत्सव का आगाज मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, प्रो. मंजुला उपाध्याय (अध्यक्ष, प्रो. शारदा प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट) और विकास सिंह (उप निदेशक, माय भारत) ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् के उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, सलाहकार गिरीश तिवारी, संयोजिका प्रो. सीमा पाण्डेय और सह संयोजक डॉ. रमेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
खेल से होता है सर्वांगीण विकास - दानिश आजाद
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और संस्कृति के माध्यम से ही युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी (PCF), डॉ. टीपी सिंह (संस्थापक, एसएस हॉस्पिटल), रितु सुहास (डायरेक्टर, अर्बन सेंटर), राजकिशोर (प्रांत समरसता प्रमुख, RSS), शशि जी (क्षेत्र प्रचारिका) और डॉ. हिमांशु सिंह (निदेशक, एसएस हॉस्पिटल) शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में 'मिया बाय तनिष्क' के सुशील तिवारी, राजमणि तिवारी और राहुल मिश्र का विशेष सहयोग रहा।
खेल परिणाम, विजेताओं पर पुरस्कारों की बौछार
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं इस प्रकार हैं।
क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
विजेता : बीबीडी यूनिवर्सिटी (बीबी़डीयू) - ट्रॉफी और 11,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि। BBD University Cricket Winner.
उपविजेता : महर्षि विश्वविद्यालय - 5,500 रुपये नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र।
मैराथन (पुरस्कार राशि: 5000 से 1000 रुपये)
श्रेणी - प्रथम - द्वितीय - तृतीय - चतुर्थ - पंचम
पुरुष - अभिषेक - रवि - सूरज पाल - अरुण - शोभाराम
महिला - रूबी - मोहिनी यादव - मोहिनी - तनप्रीत - ललिता
कबड्डी प्रतियोगिता
पुरुष वर्ग : ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (प्रथम), रामस्वरूप यूनिवर्सिटी (द्वितीय)।
महिला वर्ग : नवयुग महाविद्यालय (3,500 रुपये प्रथम पुरस्कार), आईटीपी कॉलेज (1,500 रुपये द्वितीय पुरस्कार)।
आयोजन में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम के सफल संचालन में काव्योम फाउंडेशन के अध्यक्ष कौन्तेय जय, सचिव अनमोल और योगेश तिवारी 'विकास' की अहम भूमिका रही। महोत्सव के अंत में प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन विशाल शुक्ल ने किया।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know