UP Congress यूपी में सपा को झटका: सीतापुर के दिग्गज नेता अरूणेश यादव कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में सपा के पूर्व MLC प्रत्याशी अरूणेश यादव और परिवर्तन समाज पार्टी के दुर्गा प्रसाद गुप्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की 'मजबूत होती जमीन' और राहुल गांधी की 'जनहित की राजनीति' का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा।

सपा और परिवर्तन समाज पार्टी के नेताओं ने थामा 'हाथ'

सीतापुर जिले से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद (MLC) प्रत्याशी रहे अरूणेश यादव ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अरूणेश यादव ने कांग्रेस की समावेशी विचारधारा और राहुल गांधी के संघर्षों के प्रति अपनी अटूट आस्था जताई।

इसके साथ ही, परिवर्तन समाज पार्टी को भी बड़ा झटका लगा जब उनके राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया स्वागत

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीयुत अजय राय ने दोनों दिग्गज नेताओं और उनके समर्थकों को कांग्रेस की तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड प्रदान कर विधिवत पार्टी में शामिल किया।

"कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के प्रति समर्पण को देखकर विभिन्न दलों के नेता लगातार हमसे जुड़ रहे हैं। अरूणेश यादव के आने से न केवल सीतापुर, बल्कि पूरे प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।" - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

सांसद राकेश राठौर और अरूणेश यादव का संबोधन

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सड़क से लेकर सदन तक आम जनता की आवाज उठा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि अरूणेश यादव के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क का लाभ भविष्य में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद अरूणेश यादव ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की नीतियों में पूर्ण विश्वास रखते हैं।

पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

मिशन 2027 की ओर बढ़ते कदम

सीतापुर जैसे महत्वपूर्ण जनपद से सपा के पूर्व प्रत्याशी का कांग्रेस में आना यूपी की राजनीति में बदलते समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार अन्य दलों के असंतुष्ट और प्रभावशाली चेहरों को अपने पाले में लाने में सफल हो रही है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में ये रहे प्रमुख

अरूणेश यादव के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बाबूराम यादव, आशीष कुमार यादव, अखिलेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, नितीश यादव, नीरज यादव, चन्द्र पाल यादव, विनोद यादव, वीरेन्द्र यादव, इन्द पाल रावत, अमरीश यादव, अंशुल यादव, राजेश यादव, शिवमूरत यादव, अमित यादव, विवेक यादव, अमित रस्तोगी, राम प्रकाश यादव, लवकुश यादव, चन्द्र शेखर यादव, राजेश कुमार, डॉ. लवकुश यादव, मेराज, महावीर यादव, नरेन्द्र यादव, लवलेश यादव, अनुराग यादव (प्रधान), अजय यादव, शिवम सिंह, सरोज रावत, अनु प्रताप रावत, राम चन्द्र यादव, ओम प्रकाश यादव, शिवराम मौर्या सहित अन्य ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

परिवर्तन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल 

परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में परिवर्तन समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री भोला नाथ सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता, जिला सचिव तेज बहादुर गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर अजय कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता सत्य प्रकाश सोनकर आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments