दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा में कार दुर्घटना और नशे में ड्राइविंग (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जानें क्या है पूरा मामला, पुलिस का बयान और कैसे मिली उन्हें जमानत।
एजेंसी, फ्लोरिडा
मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर विवादों में हैं। शुक्रवार को फ्लोरिडा के जुपिटर आइलैंड में एक सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) यानी नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, लगभग आठ घंटे जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
कैसे हुई दुर्घटना
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब 50 वर्षीय टाइगर वुड्स अपनी लैंड रोवर कार से जा रहे थे। जुपिटर आइलैंड के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी कार अनियंत्रित होकर टकरा गई और पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस भीषण टक्कर में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल टेस्ट
स्थानीय शेरिफ बुडेनसीक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद टाइगर वुड्स कार के पैसेंजर साइड वाले दरवाजे से रेंगकर बाहर निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट : वुड्स इस टेस्ट में पास हो गए, जिसका अर्थ है कि उनके सांसों में अल्कोहल की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक नहीं पाई गई।
यूरिन टेस्ट : रिपोर्ट के मुताबिक, वुड्स ने यूरिन टेस्ट (मूत्र परीक्षण) कराने से साफ इनकार कर दिया।
जेल से रिहा हुए वुड्स
नशे में गाड़ी चलाने के संदेह में टाइगर वुड्स को शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया गया था। जेल के रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने वहां करीब 8 घंटे बिताए। शुक्रवार शाम को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निजी मुचलके (Bail) पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस का बयान : शेरिफ ने स्पष्ट किया कि वुड्स एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया। मामले की अभी और जांच की जा रही है।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know