FASTag New Rules 2026: सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag सालाना पास की फीस ₹3000 से बढ़ाकर ₹3075 कर दी है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इस बदलाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
अगर आप अपनी कार या SUV से अक्सर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। नए वित्त वर्ष 2026-27 के आगाज़ के साथ ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने FASTag Annual Pass की दरों में संशोधन किया है। 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाले इन नए नियमों का सीधा असर नियमित यात्रियों के बजट पर पड़ेगा।
FASTag सालाना पास की नई दरें
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, FASTag के एनुअल पास की फीस में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकार की घोषणा के अनुसार अभी 3000 रुपये पड़ते हैं। इसे एक अप्रैल 2026 से एनुअल पास की फीस बढ़़कर 3075 रुपये हो जाएगी।
1000+ टोल प्लाजा पर मिलेगी निर्बाध एंट्री
यह नया नियम और पास की सुविधा देश के 1000 से अधिक टोल प्लाजा पर मान्य होगी। इसका मुख्य उद्देश्य लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति दिलाना और टोल पर लगने वाले समय को कम करना है।
FASTag Annual Pass और इसकी वैधता
यह एक प्रीपेड सब्सक्रिप्शन मॉडल है जो खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो साल भर हाईवे का उपयोग करते हैं।
वैधता : यह पास 1 साल के लिए या 200 टोल क्रॉसिंग (जो भी पहले पूरा हो) तक मान्य रहता है।
फायदा : एक बार भुगतान करने के बाद, बैलेंस खत्म होने की चिंता नहीं रहती और यात्रा सुगम हो जाती है।
किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 3075 रुपये वाला यह पास मुख्य रूप से नॉन-कमर्शियल (निजी) वाहनों जैसे कार, जीप और SUV के लिए है।
नोट : कमर्शियल वाहनों (ट्रक, बस आदि) के लिए शुल्क और नियम अलग रखे गए हैं, उन पर यह फिक्स्ड रेट लागू नहीं होता।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know