Lucknow लखनऊ में आयोजित युवा खेल महोत्सव 2.0 के दूसरे दिन वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के सेमीफाइनल हुए। राज्य आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा और प्रवीण सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जानें मैराथन का पूरा शेड्यूल।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, एसएस हॉस्पिटल, माय भारत एवं काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित 'युवा खेल महोत्सव 2.0' के दूसरे दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा का संगम देखने को मिला। आयोजन के दूसरे दिन वॉलीबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न हुए।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
इस खेल महाकुंभ के अवसर पर दिव्यांगजन विभाग के राज्य आयुक्त प्रो. हिमांशु शेखर झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन श्री प्रवीण सिंह, आकार आईएएस संस्थान की निदेशक डॉ. पल्लवी सिंह, नील कंठेश्वर महादेव मंदिर के महंत सिद्धेश्वरानंद गिरि, उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच के अपर महाअधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी और भाषा विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक डॉ. नीरज शुक्ल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
युवाओं को खेल से जुड़ने का संदेश
"युवा भारत का असली नेतृत्वकर्ता है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और खेलों को बढ़ावा देना चाहिए।" - प्रो. हिमांशु शेखर झा, राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन विभाग।
"खेल न केवल मनोरंजन हैं, बल्कि ये शरीर को स्वस्थ और युवा बनाए रखने का सशक्त माध्यम हैं। हमें खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।" - प्रवीण सिंह, चेयरमैन, एसएस ग्रुप।
मैराथन दौड़ का आयोजन आज (बुधवार)
महोत्सव के अगले चरण में आज यानी बुधवार सुबह 6:30 बजे एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी और 'मेरा भारत' (खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के उप निदेशक विकास सिंह उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय, संयोजिका प्रो. सीमा पाण्डेय और सह-संयोजक डॉ. रमेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् के उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, काव्योम फाउंडेशन से जय, अनमोल, सृष्टि, सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बी.एन. पाठक सहित अमन, हरि ओम, अभय तिवारी, अनुभव, आर्यन और आकाश समेत लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।





0 Comments
if you have any doubt,pl let me know