Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :10 फरवरी 2026, दिन : मंगलवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


कोशिश के परिणाम उम्मीद से बेहतर रहेंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होकर उत्साह और आनंद महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। असफल रहे तो स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


भावनात्मक रूप से परिपक्व निर्णय लेकर स्थितियां को बेहतर तरीके से संभालने में सफल रहेंगे। व्यापार में नए विकल्प खुलेंगे। शेयर बाजार से दूरी बनानी होगी। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज सकारात्मक परिस्थितियों का बेहतर उपयोग करने के लिए एक निश्चित रूपरेखा बनानी होगी। योजनाओं में बार-बार बदलाव समस्या का कारण बन सकता है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ने से दिनचर्या में बदलाव आएगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


भविष्य को ध्यान में रखकर किए गए व्यावसायिक सौदे आत्मविश्वास देंगे। योजनाओं को गुप्त रखना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियां खर्च बढ़ा सकती हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


पूर्व में किए गए प्रयासों के कारण कार्य व्यवस्था में बड़े बदलाव आने की संभावना रहेगी। कड़ियां जुड़ती चली जाएंगी। परिवार का समर्थन उचित समय पर मिलने से अतिरिक्त उत्साह का अनुभव करेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करें। आगामी दिनों में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। सजग रहे तो परिस्थितियों को अपने अनुसार नियंत्रित कर पाएंगे। वाणी पर संयम रखें, यात्रा टालें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आपकी एकाग्रता और परिश्रम को सहयोग मिला तो अभूतपूर्व सफलता के योग आगामी दिनों में प्राप्त हो सकते हैं। प्रयत्नों में ईमानदारी और संबंधों में एक निष्ठा की पालना से भविष्य में मानसिक शांति और स्थायित्व प्राप्त होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


निकटवर्ती लोगों से संवाद में कठिनाई महसूस करेंगे। अपनी बात का सही मतलब समझना आसान नहीं रहेगा। अग्रिम भुगतान करने से बचना होगा।मेहनत का फल तुरंत मिलना कठिन रहेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आपकी सद्भावना को सम्मान मिलेगा। सामूहिक प्रयत्नों से प्राप्त लाभ को बांटने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। साझेदारी व्यवसाय के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई जॉब के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


लगातार परिश्रम से थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं।स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।प्रेम संबंधों में बातचीत या मुलाकात राहत देने वाली रहेगी।घर खरीदने या बदलने की संभावना बन रही है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। शैक्षणिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही करने से बचना होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


अर्थव्यवस्था वर्तमान में स्थिर रहेगी। आगामी योजनाओं के लिए धन जुटाने का तनाव रह सकता है। विरोधी अपनी योजनाओं को सफल करने के लिए गलत सूचनाओं का सहारा ले सकते हैं। सावधान रहना होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments