लखनऊ के नटकुर में आयोजित कांग्रेस की संविधान संवाद महापंचायत में अविनाश पाण्डेय ने भाजपा पर वोट चोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अजय राय ने मनरेगा और जमीन आवंटन को लेकर सरकार को घेरा।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ‘संविधान संवाद महापंचायत’ का तीसरा चरण रविवार को लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित नटकुर गांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया।
प्रमुख बिंदु: महापंचायत की बड़ी बातेंभ्रष्टाचार का आरोप : अविनाश पाण्डेय ने कहा कि सरकारी योजनाओं के नाम पर जमकर बंदरबांट हो रही है और जनता के हितों को दरकिनार किया जा रहा है।
मताधिकार का दुरुपयोग : एसआईआर (SIR) के नाम पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया।
मनरेगा पर प्रहार : अजय राय ने भाजपा को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना को खत्म करने की साजिश हो रही है।
पूंजीपतियों को लाभ : स्थानीय जमीनों (जैसे स्कूटर इंडिया) को सस्ते दामों पर बड़े कॉर्पोरेट्स को देने का मुद्दा उठाया गया।
अविनाश पाण्डेय : वोट चोरी से लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्रमुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अविनाश पाण्डेय ने कानून-व्यवस्था और चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज मातृ शक्ति डर के साये में है। पुलिस अपराधियों को रोकने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजपा सिर्फ पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और आम जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने स्थानीय नेता रूद्र दमन सिंह बबलू की सराहना करते हुए उन्हें जनता की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहने वाला नेता बताया।
अजय राय: मजदूरों-किसानों की दुश्मन है भाजपाउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में आर्थिक नीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सोच से बना मनरेगा कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ था, जिसे भाजपा नष्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं मजदूरों को ताकत देने के लिए मनरेगा कानून को एक्ट बनाकर मजदूरों को काम देने का प्रावधान किया गया था। इस कानून को भाजपा ने खत्म कर अपनी मजदूर व किसान विरोधी सोच को उजागर किया है।
जमीन आवंटन पर विवाद
अजय राय ने आरोप लगाया कि अडानी को एयरपोर्ट और स्कूटर इंडिया की जमीन हिंदुजा ग्रुप को देना स्थानीय जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में मिलें और फैक्ट्रियां रोजगार के लिए लगाई जाती थीं, लेकिन अब स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है।
स्थानीय मुद्दों पर जोर : रूद्र दमन सिंह बबलू
कार्यक्रम के आयोजक और लखनऊ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्कूटर इंडिया फैक्ट्री लगाई गई थी। ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन हो सके। आज भाजपा सरकार ने फैक्ट्री की जमीन हिन्दुजा ग्रुप को दे दी है। जहां किसी भी स्थानीय व्यक्ति को रोजगार का अवसर प्राप्त नहीं हो रहा है। स्कूटर इंडिया फैक्ट्री को भाजपा ने निजी हाथों में सौंपकर स्थानीय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी की सोच के अनुरूप बने मजदूर हितैषी कानून मनरेगा को खत्म कर भाजपा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
महापंचायत में उपस्थित प्रमुख नेता
इस विशाल जनसभा में विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक इन्दल रावत, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. जियाराम वर्मा, विजय बहादुर सिंह महीप सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, प्रमोद राजपूत, बब्बन पाण्डेय गोलू पाठक, राजेन्द्र चौरसिया, अंजू गौतम, कल्लू पाल, गणेशी रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#संविधान संवाद महापंचायत, #अविनाश पाण्डेय, #अजय राय, #उत्तर प्रदेश कांग्रेस, #लखनऊ समाचार, #मनरेगा, #भ्रष्टाचार, #रूद्र दमन सिंह बबलू, #स्कूटर इंडिया जमीन विवाद।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know