उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहरे की समस्या बढ़ती जा रही है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, सूबे में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश UP Board, CBSE, ICSE समेत सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और शीतलहर से बचाव के इंतजामों की नियमित निगरानी करें।
शीतलहर से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित दौरा करें और शीतलहर से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाएं।
कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था
राज्य के सभी जनपदों में कंबल वितरण और अलाव जलाने की उचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति की जान खतरे में नहीं पड़नी चाहिए।
कोई खुले में न सोए, रैन बसेरों पर विशेष जोर
सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ न मिले। सभी रैन बसेरों में निम्नलिखित सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। खासकर पर्याप्त कंबल, गर्म पानी, प्रकाश की व्यवस्था, बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
रैन बसेरों की नियमित निगरानी
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को रैन बसेरों की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है।
जनहित में सरकार का फैसला
प्रदेश सरकार का यह कदम बच्चों, बुजुर्गों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को शीतलहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए उठाया गया है। प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know