The Sports Hub यूपी स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप: धामपुर की फबीहा नफीस और अरोमा में होगी खिताब भिड़ंत

फाइनल में जगह बनाने वाली फबीहा और अरोमा।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 

द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रहे केके शर्मा मेमोरियल यूपी स्टेट क्लोज्ड स्क्वैश टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुकाबले उत्साह से भरे रहे। धामपुर की फबीहा नफीस और अरोमा ने गर्ल्स अंडर-17 वर्ग के खिताब के लिए फाइनल में एक दूसरे का सामना करने का तय किया है। आज सेमीफाइनल में दोनों ने अपने मैच जीतकर फाइनल में कदम रखा। 

दूसरे दिन कुल 44 मैच हुए, जिसमें वाराणसी और धामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खास तौर पर बालिका वर्ग अंडर-17 में धामपुर की फबीहा नफीस और अरोमा ने शानदार खेल दिखाया और फाइनल में स्थान पक्का किया।

सेमीफाइनल में फबीहा नफीस (धामपुर) ने आशी नागर (नोएडा) को 3-0 से हराया और दूसरे सेमीफाइनल में अरोमा (धामपुर) ने श्रेया श्रीवास्तव (वाराणसी) को 3-1 से मात दी। 


दूसरे दिन के मुकाबले में बालक वर्ग अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 के साथ ही पुरुष और महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल एवं फाइनल में जगह पाने के लिए कड़ी मेहनत की। बालक और पुरुष वर्ग में कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया जबकि बालिका वर्ग अंडर-17 में फबीहा नफीस ने फाइनल में जगह बनाई। दिन के खेल के समाप्त होने तक टूर्नामेंट में वाराणसी और धामपुर के खिलाड़ियों का वर्चस्व बना रहा।

Post a Comment

0 Comments