लखनऊ में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की संगठनात्मक बैठक आयोजित। मुकेश सनातनी की अध्यक्षता में वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन और नई नियुक्तियां की गईं। जानें आगामी सामाजिक समरसता सहभोज और कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करते हुए जमीनी स्तर पर हिन्दू समाज को सशक्त बनाना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। साथ ही संगठन को विस्तार करते हुए वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अलावा नई नियुक्तियों भी की गईं।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सनातनी ने करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही समरस और संगठित हिन्दू समाज के निर्माण तथा संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा भी की गई।
बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साधना सनातनी, प्रदेश संयोजक कुलदीप सनातनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश सनातनी, प्रदेश विशेष संपर्क प्रमुख भवानी प्रसाद सनातनी, पूजा सनातनी (निजी सचिव) एवं जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सनातनी ने भी अपने अपने विचार रखे।संगठन विस्तार एवं नई नियुक्तियाँसंगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड से सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। इसमें से सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जो इस प्रकार हैं।
ये हैं नवनियुक्त पदाधिकारी
आलमनगर वार्ड अध्यक्ष : राज कुमार सनातनी
राजीव गांधी द्वितीय वार्ड अध्यक्ष : सुनील सनातनी
पूर्वांचल प्रांत विधि शक्ति रक्षा प्रभारी : दशरथ सनातनी
नगर सामाजिक समरसता रक्षा प्रभारी : रामेंद्र सनातनी
संजय गांधी पुरम वार्ड उपाध्यक्ष : नान बाबू सनातनी
मैथिली शरण गुप्त वार्ड सत्संग प्रमुख : अभय सनातनी
बक्शी तालाब नगर पंचायत अध्यक्ष : राजेश सिंह सनातनी
कन्हैया माधोपुर द्वितीय वार्ड अध्यक्ष : संजय कुमार सनातनी
लेबर कॉलोनी वार्ड अध्यक्ष : नरेश कुमार सनातनी
खरिका प्रथम वार्ड अध्यक्ष : गुरु दयाल सनातनी
गढ़ी पीर खां वार्ड अध्यक्ष : अजीत प्रताप सनातनी
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं संगठन का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने संगठन के नियमों का पालन करते हुए धर्म की रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की शपथ ली।आगामी कार्यक्रमों का आमंत्रणबैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 16 जनवरी को बहराइच में आयोजित होने वाले सामाजिक समरसता सहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया।
आगामी 25 जनवरी को खाटू श्याम मंदिर, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर यह आह्वान किया गया कि समाज में अपने आप को पिछड़ा या अलग समझने वाले दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वंचित समाज के लोगों को इस समरसता सहभोज में अवश्य आमंत्रित किया जाए, ताकि आपसी भेदभाव और मन की कड़वाहट को समाप्त कर एक समरस, संगठित एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।बैठक के अंत में आगामी सप्ताह में आयोजित होने वाले सत्संग कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन को वार्ड स्तर तक सशक्त बनाने हेतु सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। बैठक में अनिल कुमार सनातनी, राज कुमार सनातनी, अमित सनातनी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे







0 Comments
if you have any doubt,pl let me know