Lucknow राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर गोरखनाथ युवा वाहिनी ने किया हवन-पूजन व तहरी भोज

लखनऊ के चौपटिया में राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर गोरखनाथ युवा वाहिनी ने हवन-पूजन और तहरी भोज का आयोजन किया। महंत राकेश नाथ जी सहित कई दिग्गज रहे मौजूद।

​प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर को आज तीन वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस पावन तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजधानी लखनऊ के चौपटिया स्थित बाबा बालकनाथ योग आश्रम गोरखनाथ मंदिर (बाबा जी की कुटिया), दिलाराम बारादरी में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

​गोरखनाथ युवा वाहिनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। आयोजन की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें विश्व शांति और जन-कल्याण की कामना की गई।

​प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थिति

​इस आध्यात्मिक आयोजन में गोरखनाथ युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राकेश नाथ जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ महंत रोहित नाथ जी (बक्शी का तालाब) ने भी पूजन में सहभागिता की। संगठन के पदाधिकारियों ने राम लला के चरणों में शीश नवाया और मंदिर निर्माण के संकल्प की पूर्णता पर हर्ष व्यक्त किया।

​तहरी भोज का हुआ आयोजन

​हवन-पूजन की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल तहरी भोज (प्रसाद) का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर 'जय श्रीराम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने समाज में एकजुटता और सेवा भाव का संदेश भी दिया।

​कार्यक्रम में सम्मिलित गणमान्य सदस्य

​कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के निम्नलिखित पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही है। इस अवसर पर महामंत्री भोलानाथ, संरक्षक दिलीप साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज सिंह वर्मा, संगठन मंत्री पंडित रामू शर्मा, ​प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अंकित रस्तोगी, अनिल भाहेलिया, सुधीर सिंह उपस्थित रहे।

​जिला एवं नगर टीम : शिवम रस्तोगी (जिला प्रभारी), आयुष शर्मा (नगर अध्यक्ष), अखिलेश रावत, प्रिंस सोनकर, आलोक शर्मा, रवि कुमार शर्मा, राम जी गुप्ता, सुनील कनौजिया, रमेश कश्यप और सूरज निषाद।

Post a Comment

0 Comments