Rahul Gandhi रायबरेली प्रीमियर लीग T20 का शुभारंभ राहुल गांधी ने किया, 10 टीमें ले रहीं हिस्सा

रायबरेली के राजीव गांधी स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग T20 का शुभारंभ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम की घोषणा जल्द होगी।

रायबरेली में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। साथ में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, रायबरेली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के राजीव गांधी स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग (RPL) T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

शुभारंभ अवसर पर राहुल गांधी ने टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। फिर राहुल गांधी ने सिक्का उछालकर टॉस किया। उसके साथ ही खेल प्रतियोगिता में मैचों का शुभारंभ किया गया।

सिक्का उछालकर टॉस करते राहुल गांधी।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित करता है।उन्होंने युवाओं से खेल को करियर और जीवन निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

यह टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट में भाग ले रहीं टीमें

रायबरेली प्रीमियर लीग T20 के इस सत्र में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल टीमों में मुशीर दबंग, अर्नोराज क्रिकेट एकेडमी, सिक्का स्पोर्टिंग क्लब, नदीम सिद्दीकी क्रिकेट एकेडमी, सुविधा डायग्नोस्टिक, निर्मल हॉस्पिटल XI, समर्पण हॉस्पिटल XI, गौरव क्रिकेट क्लब, नगर पालिका रायबरेली XI और एक स्थानीय क्लब/एकेडमी है।

आयोजन का उद्देश्य

यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित इस लीग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवाओं को खेल का मंच देना है। क्रिकेट के माध्यम से अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को आगे के बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करना है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की प्रतिभा, खेल और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।

आयोजन स्थल

राजीव गांधी स्टेडियम, रायबरेली।


Post a Comment

0 Comments