भव्य नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा आशियाना से गुरुद्वारा आलमबाग तक किया गया। नगर कीर्तन के आरंभ में गुरुद्वारा आशियाना में गुरमत रागी एवं ग्रंथी काउंसिल द्वारा पवित्र कीर्तन किया गया।
इसके पश्चात विरासते खालसा गतका पार्टी द्वारा एक विशाल मंच पर विभिन्न प्रकार के साहसिक एवं पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह एवं प्रचारक कौशल किशोर तथा लखनऊ की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया।नगर कीर्तन में दशमेश पब्लिक स्कूल, अवध कॉलेजिएट, सेंट मिराज इंटर कॉलेज एवं खालसा स्कूल के विद्यार्थियों ने सिखी बाणा धारण कर बैंड के साथ सहभागिता करते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।दशमेश पब्लिक स्कूल द्वारा श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत को समर्पित एक विशेष झांकी भी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी एवं प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आए कीर्तनी जत्थों ने मधुर कीर्तन द्वारा नगर कीर्तन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।नगर कीर्तन मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गुरु के लंगर के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान की गई।मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के गुरुद्वारा आलमबाग पहुँचने पर गुरु साहिब की सवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धापूर्वक गुरुद्वारा आलमबाग लाया गया।
जनरल सेक्रेटरी रतपाल सिंह ने बताया कि संपूर्ण नगर कीर्तन के आयोजन में निर्मल सिंह, हरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह तुटेजा, राजेंद्र सिंह राजू, इकबाल सिंह, इंदरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, परविंदर सिंह सहित अन्य कमेटी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में गुरु का लंगर वितरित किया गया। लखनऊ नगर कीर्तन, गुरुद्वारा आशियाना, गुरुद्वारा आलमबाग, सिख नगर कीर्तन लखनऊ, श्री गुरु तेग बहादुर शहादत 350 वर्ष, खालसा गतका पार्टी, सिख धर्म कार्यक्रम, लखनऊ सिख समाचार





0 Comments
if you have any doubt,pl let me know