LDA Big Breaking : लखनऊ विकास प्राधिकरण में व्यापक स्तर पर फेरबदल। उपाध्यक्ष के आदेश पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता (AE) और अवर अभियंता (JE) के तबादले किए गए। देखें किसे कौन सा जोन मिला।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
राजधानी लखनऊ के विकास कार्यों में गति लाने और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बड़ी संख्या में अधिशासी अभियंताओं (EE), सहायक अभियंताओं (AE) और अवर अभियंताओं (JE) का स्थानांतरण करके उन्हें नए जोनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख अधिशासी अभियंताओं के तबादले
प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार, इंजीनियरिंग के विभिन्न जोनों में तैनात प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
- अशोक कुमार : अभियंत्रण जोन-1 व 5 से अब जोन-5 व 6 भेजे गए।
- मनीष कुलश्रेष्ठ : इन्हें नई तैनाती देते हुए अभियंत्रण जोन-1 की जिम्मेदारी दी गई है।
- निशांत कुमार : अभियंत्रण जोन-6 व 7 से हटाकर अब केवल जोन-7 का प्रभार दिया गया है।
- रवि शंकर राय : प्रवर्तन जोन-3 से प्रवर्तन जोन-1।
- सत्येन्द्र कुमार : प्रवर्तन जोन-1 से प्रवर्तन जोन-2।
- जे.एम. सिंह: प्रवर्तन जोन-6 व मानचित्र अनुभाग से अब जोन-3 व मानचित्र अनुभाग।
- अनूप श्रीवास्तव : प्रवर्तन जोन-7 से प्रवर्तन जोन-4।
- संजय शुक्ला : प्रवर्तन जोन-5 से प्रवर्तन जोन-7।
- अयोध्या प्रसाद : अभियंत्रण जोन-2 व 6 से अब जोन-4।
अवर अभियंताओं (JE) का व्यापक फेरबदल
अवर अभियंताओं की श्रेणी में लगभग सभी जोनों में बदलाव किया गया है। प्रवर्तन जोन 1, 2, 3 और 4 में तैनात कई अभियंताओं को इधर से उधर किया गया है।
जोन-1 में तैनाती : विपिन बिहारी राय, शिवानंद और राहुल प्रताप विश्वकर्मा।
जोन-2 में तैनाती : प्रमोद कुमार पाण्डेय, विभोर श्रीवास्तव और विवेक कुमार यादव।
जोन-3 में तैनाती : मुकेश कुमार सक्सेना और राम चौहान।
जोन-4 में तैनाती : ओमपाल सिंह और विवेक कुमार पटेल।
जोन-5 में तैनाती : दिनेश कुमार और सुरेश कुमार।
जोन-6 व 7: कुलदीप कुमार दुबे (जोन-6) और कुणाल कुमार गुप्ता (जोन-7)।
विशेष अनुभागों में बदलाव
मानचित्र अनुभाग और विद्युत/यांत्रिक (वि०/यां०) अनुभाग में भी पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए बदलाव किए गए हैं। लवली सिंह और हेमन्त कुमार जैसे अधिकारियों को विशेष प्रभार सौंपे गए हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
LDA उपाध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अभियंता तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि अवैध निर्माण पर लगाम लगाने और लंबित फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know