![]() |
| मऊ में स्व. कल्पनाथ राय की जयंती पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते मंत्री एके शर्मा। |
नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को मऊ जनपद के कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में स्व. कल्पनाथ राय की जयंती पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भाग लिया। उन्होंने स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में “विकास पुरुष” कहा।
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ के सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मऊ के विकास में उनका योगदान अनमोल और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय के बाद मऊ का विकास कुछ समय के लिए रुक गया, जिससे यह जनपद विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया।मंत्री ने कहा कि मऊ ने ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुना जिनका अधिकतर समय जेल में बीता, जिसके कारण जनहित और विकास दोनों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी जब मऊ की मिट्टी से जुड़े, ईमानदार और विकास के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।
![]() |
| निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मौजूद जन समूह। |
मंत्री ने बताया कि मऊ में सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था का सुधार, गायघाट, मंगलम परियोजना, रेलवे ओवरब्रिज सहित कई विकास कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने मऊ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज मऊ और आस-पास के जनपदों के लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।
![]() |
| निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मौजूद जन समूह। |
इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा ने डायलिसिस मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 से मऊ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का पहला बैच शुरू होगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व सांसद हरि नारायण राजभर, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री उत्पल राय, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर मनीष राय सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know