UP IPS Promotion List 2025: यूपी के 50 IPS अधिकारियों को नए साल का तोहफा, देखें ADG, IG और DIG की पूरी लिस्ट

यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल: 50 IPS अधिकारी हुए प्रमोट, 2001 से 2013 बैच तक के अफसरों को मिली पदोन्नति

 प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के आखिरी दिन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को नए साल का बड़ा तोहफा देते हुए विस्तृत पदोन्नति सूची जारी की है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। इससे विभिन्न बैच के अधिकारियों को 1 जनवरी, 2026 से नए पदों और उच्च वेतनमान पर पदोन्नति मिली है। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, डीआईजी को पे-मैट्रिक्स लेवल-13ए के पद पर पदोन्नति दी गई है। 2013 बैच के 28 अधिकारियों को आईपीएस का सिलेक्शन ग्रेड वेतनमान (लेवल-13) भी मिला है। 

प्रमुख पदोन्नति विवरण इस प्रकार है

एडीजी और आईजी स्तर पर पदोन्नति

अपर पुलिस महानिदेशक (ADG): 2001 बैच के तीन अधिकारियों तरुण गावा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार, को एडीजी (पे-मैट्रिक्स लेवल-15) के पद पर पदोन्नत किया गया है।  

पुलिस महानिरीक्षक (IG): 2008 बैच के छह अधिकारियों को आईजी (पे-मैट्रिक्स लेवल-14) के पद पर पदोन्नति मिली है। इनमें किरण एस., आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी, एन. कोलांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं।  

डीआईजी और सिलेक्शन ग्रेड पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG): 2012 बैच के 13 अधिकारियों को डीआईजी (पे-मैट्रिक्स लेवल-13ए) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस सूची में विजय ढुल, आशीष तिवारी, सचीन्द्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीना और राजकरन नैय्यर शामिल हैं।  

सेलेक्शन ग्रेड: 2013 बैच के 28 अधिकारियों को आईपीएस का सिलेक्शन ग्रेड वेतनमान (लेवल-13) प्रदान किया गया है। इसमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, अमित कुमार, सिद्धार्थ शंकर मीना, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, देवेश कुमार पाण्डेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिन्हा शामिल हैं।  

UP IPS Promotion, Uttar Pradesh Police, Sanjay Prasad Principal Secretary, IPS List 2025

मुख्य बिंदु

प्रभावी तिथि: ये सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी, 2026 या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू मानी जाएंगी।  

तैनाती आदेश: सरकार ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत हुए अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।  

प्राधिकरण: यह आदेश प्रमुख सचिव संजय प्रसाद द्वारा राज्यपाल की अनुमति से जारी किया गया।

Post a Comment

0 Comments