Unnao : पांच महिला आरक्षी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार 


महिला आरक्षियों को सम्मानित करते उन्नाव के एसपी।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, उन्नाव 



जिले के सभी थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर रजिस्टरों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं मानक अनुरूप तैयार करने में सराहनीय कार्य करने वाली पांच महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पुलिस अधीक्षक (SP) जय प्रकाश सिंह ने प्रदान किया है। एसपी ने महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र एवं एक हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया है। 




एसपी के हाथों से सम्मानित होने वाली महिला आरक्षियों में अचलगंज थाना की आरक्षी पूजा, अचलगंज थाना में तैनात है। पूजा को पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कार्यों में निष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पूजा अचलगंज में महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति सहित कार्यक्रम में रखे रजिस्टर को सुव्यवस्थित तरीके से करने के लिए यह सम्मानित की गईं हैं। महिला आरक्षी पूजा को प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद थाना प्रभारी सहित सहयोगी कर्मचारियों ने बधाई दी। 




पूजा सहित पांच अन्य महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा बीघापुर थाने में तैनात आरक्षी आंचल,  दही थाने में तैनात आरक्षी शिखा सेंगर, गंगाघाट थाने में तैनात आरक्षी शीलू पाल एवं सफीपुर थाने में तैनात आरक्षी प्रीती भी  पुलिस अधीक्षक के हाथों सम्मानित हुईं हैं। 



अधिकारियों ने इन आरक्षियों के अनुशासन, कार्यकुशलता एवं मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने में किए गए प्रयासों की सराहना की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन सभी को प्रेरित किया है।

Post a Comment

0 Comments