युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहा तीन दिवसीय राज्य युवा उत्सव
![]() |
| राज्य यूथ उत्सव का शुभारंभ करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और सचिव/महानिदेशक, युवा कल्याण सुहास एलवाई। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
युवा निरन्तर प्रयास कर प्रतिभा निखारें, ताकि राष्ट्रीय उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें। बेहतर प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। हार एवं जीत से बिना विचलित हुए लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहें। यह बातें गोमती नगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 सोमवार से बुधवार (22 से 24 दिसम्बर) के पहले दिन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहीं।
![]() |
| सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं। |
राज्य युवा उत्सव की विषय-वस्तु में उप निदेशक, युवा कल्याण महानिदेशालय अजात शत्रु शाही ने प्रकाश डाला। इस दौरान प्रयागराज मण्डल, गोरखपुर मण्डल एवं लखनऊ मण्डल के प्रतिभागियों द्वारा लोकनृत्य एवं लोकगीत विधाओं का भव्य प्रदर्शन किया। इससे पहले समारोह में मंत्री का स्वागत सचिव/महानिदेशक, युवा कल्याण सुहास एलवाई ने किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया व युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक, आदित्य कुमार रहे।
![]() |
| मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान करते सुहास एलवाई। |
![]() |
| समारोह में शिरकत करते अतिथि व अन्य। |
कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त मण्डलों के विजयी युवा प्रतिभागी कल्चरल ट्रैक एवं इनोवेशन ट्रैक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य की समूह व जीवन कौशल श्रेणी में कहानी लेखन, कविता, डिक्लेमेशन, पेंटिंग तथा इनोवेशन ट्रैक के तहत साइंस मेले (विज्ञान प्रदर्शनी) का आयोजन किया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल्स का प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। |
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरान्त मुख्य अतिथि ने परिसर में ही आयोजित साईंस मेले का उद्घाटन किया। साईंस मेला के प्रतिभागियों की कला एवं नवोन्मेषी विचारों से बनाए मॉडल्स की सराहना की। इस दौरान संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया, उप निदेशक आदित्य कुमार, मेघना सोनकर, संदीप कुमार, संजय कुमार सिंह व अजात शत्रु शाही, मण्डलीय उप निदेशक शिल्पी पाण्डेय, विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, अजय कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार, अरविन्द स्वरूप कुशवाहा तथा विभिन्न विधाओं के निर्णायक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





0 Comments
if you have any doubt,pl let me know