Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

आज का राशिफल


दिनांक :30 दिसंबर 2025, दिन : मंगलवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज कार्यों में तेजी आएगी और अटके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। घरेलू कामों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


उपाय : माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज नई योजनाएं बनेंगी, परन्तु तुरंत निर्णय लेने से बचें। काम का बोझ अधिक रह सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।


उपाय : गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज मन संवेदनशील रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें।


उपाय : शिवजी को जल अर्पित करें।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे परंतु नुकसान नहीं कर पाएंगे।


उपाय : सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिणाम थोड़ा विलंब से मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।


उपाय : हरी मूंग दाल दान करें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेनदेन में सावधानी रखें।


उपाय : श्रीसूक्त का पाठ करें।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आत्मबल मजबूत रहेगा। कठिन कार्य भी पूरे होंगे। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। खर्च अधिक हो सकता है।


उपाय : काले तिल का दान करें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज यात्रा और भागदौड़ अधिक रहेगी। नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। आलस्य से बचें।


उपाय : पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।


उपाय : शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन धैर्य रखने से कार्य पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय मध्यम है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


उपाय : हनुमान मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज मानसिक तनाव कम होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।


उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम या कोई भी विष्णु स्तुति पढ़ें।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं।

Post a Comment

0 Comments