![]() |
| प्रदर्शन करते राष्ट्रीय हिंदू सुरक्षा परिषद के कार्यकर्ता। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार और हत्याओं के विरोध में राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया। जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष भी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के एक दर्जन लोगों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही पुलिस को ज्ञापन भी दिया।
![]() |
| पुलिस को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। |
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाओं की निंदा की। इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले का़ संज्ञान लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश सरकार पर कठोर कार्रवाई करने और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की है।


0 Comments
if you have any doubt,pl let me know