![]() |
| नवयुग कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स। |
![]() |
| प्राचार्य के साथ नवयुग कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स। |
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक विजय दिवस मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को धूमधाम से मनाया गया। आज के ही दिन वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। विजय दिवस की 54वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के संयोजन में किया गया, जिसमें देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
![]() |
| पोस्टर व बैनर के साथ एनसीसी कैडेट्स। |
कैडेट्स को अवगत कराया गया कि यह दिन भारत की सैन्य शक्ति, अदम्य साहस और रणनीतिक क्षमता को दर्शाता है। वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ जवाब ही नहीं दिया, बल्कि ऐसा प्रहार किया कि दुनिया का भू-राजनीतिक नक्शा ही बदल गया।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर अंजलि बाजपेई, अंडर ऑफिसर बुशरा हामिद, दीप्ति, सार्जेंट प्रिया सिंह कुशवाहा, प्रीति कुमारी, आस्था त्रिपाठी आदि कैडेट्स मौजूद रहे।




0 Comments
if you have any doubt,pl let me know