Lucknow UPAA Award : सिनेमा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियां सम्मानित


यूपीएए पुरस्कार प्रदान करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 




उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन (UPAA) के तत्वावधान में 32वें यूपीएए अवॉर्ड्स 2025 समारोह वृंदावन कॉलोनी स्थित होटल ऑर्नेट में आयोजित किया गया, जहाँ सिनेमा के साथ-साथ शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का मंच बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की नामचीन हस्तियों से सजा रहा, जहाँ कला, संस्कृति और सिनेमा का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर एवं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन यूपीएए के मुख्य संरक्षक नितिन मिश्रा एवं अध्यक्ष वामिक खान के नेतृत्व में हुआ। 





उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कला का सम्मान करते हैं, बल्कि युवाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजकों की दूरदर्शिता और निरंतर प्रयासों के कारण यूपीएए आज कला एवं कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जो नई प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 



समारोह में सामाजिक, फिल्म एवं कला जगत की कई विशिष्ट हस्तियाँ शामिल हुईं। मुंबई से पधारे अनेक प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों एवं सांस्कृतिक हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के अध्यक्ष अभय सिन्हा मौजूद रहे। चर्चित हस्तियों में राजेश दिवाकर, सुरेन्द्र पाल, अली खान, राजीव मेहंद्राता, प्रतीक चौधरी व क्रिएटिव आर्टिस्ट निशांत उज्ज्वल, देव मेनारिया, हेमंत बिर्जे, डेज़ी शाह, शुभी जोशी, विनोद बच्चन, ऐश्वर्या राज भुकानी, रूपाली शर्मा एवं उर्वशी सोलंकी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।




वहीं, वामिक खान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार समारोह समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। साथ ही कला में रुचि रखने वाले युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वहीं, नितिन मिश्रा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। 




फिल्म एवं संगीत से जुड़ी घोषणाएं 


मंच से फिल्म “बिहू अटैक” की आधिकारिक जानकारी साझा की गई। इस फिल्म में अरबाज़ खान, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी, मीर सरवर, राहुल देव, डिम्पी बोरुआह, देव मेनारिया और डेज़ी शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रबीर कांता साहा एवं देव मेनारिया हैं। इसका लॉन्च 14 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। इसी अवसर पर गीत “इश्क सूफियाना” का विमोचन किया गया, जिसे जावेद अली एवं रोशनी पाठक ने गाया है, संगीत गौरव संदीप ने दिया है।




इसके अतिरिक्त (मीडिया एवं मनोरंजन) जगत से फिरोज अहमद शेख व शबनम शेख, (संगीत जगत) से ऋषि सिंह (विजेता, इंडियन आइडल सीजन 13) एवं धनंजय कुलकर्णी (स्वर्ण पदक विजेता, राष्ट्रीय युवा महोत्सव) तथा दिनेश सेहगल (पूर्व उप निदेशक, फिल्म बंधु) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने यूपीएए अवॉर्ड्स 2025 को और भी यादगार एवं ऐतिहासिक बना दिया।




लखनऊ के विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान


इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक सेवा, कानून, साहित्य, कला, रंगमंच, अभिनय, खेल, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी आर्ट्स, प्रशासन एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों को समाज को प्रेरित करने वाले उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।




इनका हुआ सम्मान 



सामाजिक सेवा, कानून एवं साहित्य के क्षेत्र में (सामाजिक कार्यकर्ता) रेहान फारूकी, (लेखक एवं अधिवक्ता) असरार खान, (लेखिका) श्रृंखला वर्मा तथा (सामाजिक कार्यकर्ता) विजेता सचदेवा को सम्मानित किया गया। कला, रंगमंच एवं अभिनय के क्षेत्र में (फिल्म अभिनेत्री) रोली सिंह एवं मारिया आलम, (थिएटर आर्टिस्ट) शाइज़ खान तथा (नृत्यांगना) रुचि को उनके रचनात्मक योगदान के लिए सम्मान मिला। खेल, फिटनेस एवं फैशन के क्षेत्र में पावरलिफ्टिंग (स्वर्ण पदक विजेता) खुशी सिंह, (फिटनेस चैंपियन) सुशील यादव एवं (फैशन एवं फ्यूज़न डिज़ाइनर) रोहन शर्मा को सम्मानित किया गया। ब्यूटी एवं क्रिएटिव आर्ट्स के क्षेत्र में (मेकअप आर्टिस्ट) दानिश अंसारी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।




इसके अतिरिक्त कर्नल राकेश कुमार (भारतीय सेना), (सामाजिक विकास विशेषज्ञ) डॉ. अब्दुल रज्जाक, (आईसीडीएस अधिकारी एवं (महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम प्रबंधक) रवि श्रीवास्तव, सैयद अब्दुल मुजीब (संस्थापक, मदद फाउंडेशन), (वरिष्ठ पत्रकार) डॉ. एके सेठ, (पत्रकार) फैज़ अहमद एवं (मीडिया प्रतिनिधि) एम. दानिश सिद्दीकी को भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments