Kanpur : केडीए ने बिनगवां-तौधकपुर में कब्जे हटाए, जूही खुर्द में निर्माण सील

केडीए के प्रवर्तन दस्ता ने सील की इमारत।



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर



कानपुर विकास प्राधिकरण Kanpur Development (KDA) ने अवैध कब्जों और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ शहर के अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाकर कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 और जोन-4 की टीमों ने यह अभियान चलाया।



भूमि बैंक जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में बिनगवां और तौधकपुर क्षेत्रों में केडीए की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया गया। इन इलाकों में लंबे समय से अस्थायी निर्माण, घेराबंदी और डंपिंग कर जमीन पर कब्जा किया गया था। केडीए के प्रवर्तन दल ने भूमि को कब्जामुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 



जोनल अधिकारी बृजेंद्र उपाध्याय ने अवैध निर्माणकर्ताओं और केडीए की जमीन पर कब्जा करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा। भूमि पर कब्जा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।




इसी तरह केडीए के प्रवर्तन जोन-4 के अंतर्गत जूही खुर्द (जूही नहरिया) क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण पर भी कार्रवाई की। यहां भूखंड संख्या 83ए/86 पर चल रहे अवैध निर्माण को प्रभारी अधिकारी, प्रवर्तन जोन-4 अतुल राय, अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी एवं प्रवर्तन दस्ते के सहयोग से सील कर दिया गया। 



कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अमला, विभागीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत निर्माण और अवैध कब्जों के मामलों में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments