BJP New working President: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन

नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नहीं।

 


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली




भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) BJP ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।


नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष को बधाई देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।



नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे।



Post a Comment

0 Comments