Namo Bharat Run : नमो युवा रन जन-जन को नशा मुक्ति का संदेश

प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, लखनऊ 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 21 सितंबर  को अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग, लखनऊ में  'नशामुक्त भारत' के लिए 'नमो युवा रन' का शुभारंभ किया।
 

लखनऊ में नमो युवा रन का आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नशामुक्त भारत के लिए मैराथन का आयोजन किया गया है।सीएम योगी ने लखनऊ में शुभारंभ किया। सुबह 8 बजे नमो रन के बच्चे युवा व अन्य शामिल हुए।


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी नशामुक्त भारत के लिए आयोजित मैराथन में हिस्सा लिया।रहेंगे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नमो युवा रन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री व सांसद विधायक शामिल हुए।


वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा में नमो युवा रन में शामिल हुए। इसी तरह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बरेली में आयोजित नमो युवा रन मैराथन में शामिल हुए। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर मौजूद रहे। ऐसे ही मंत्री बेबी रानी मौर्य झांसी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सहारनपुर में आयोजित नमो युवा रन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Post a Comment

0 Comments