Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :30 जनवरी 2024, दिन : गुरुवार 



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


नवीन वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक व्यवस्था सहज होगी।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। संतान के व्यवहार में बदलाव होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज यात्रा के योग बन रहे हैं। परीक्षा आदि में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी। घरेलू खर्चों के बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है। पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। भवन भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे कार्य समय पर होंगे। व्यापार विस्तार के लिए नए अनुबंध होंगे। जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाहा पद मिलने से खुश रहेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज पारिवारिक प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।धार्मिक आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भेंट उपहार मिल सकते हैं, रूचिकर व्यंजनों की प्राप्ति होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरी में तबादले को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय शुभ है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना अति आवश्यक है। आलस्य की अधिकता से कार्य अधूरे रहेंगे। मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव बढ़ेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। पिता से संबंध कमजोर होंगे। गृह कलेश के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


क्या करें क्या ना करें इसी उलझन में रह सकते हैं। हालांकि लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आलस्य की अधिकता आपकी उन्नति में बहुत बड़ा अवरोध है। आवास संबंधी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


समय का दुरुपयोग करना बंद करें, समय रहते आवश्यक कार्य पूरे करें। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, नौकरी में अधिकारियों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


संतान के व्यवहार से दुखी रहेंगे, नौकरी में अधिकारियों से संबंध कमजोर होंगे। आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे,बहनों से संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाए

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top