Prayagraj UP Board Practical Exam: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 23 जनवरी से

प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, प्रयागराज 


यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 23 जनवरी से आठ फरवरी तक होगी। परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के सभी जनपदों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।


दूसरे चरण में एक फरवरी से आठ फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जनपदों में परीक्षा कराई जाएगी। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments