कांग्रेस के शहीद कार्यकर्ता प्रभात के पिता को दिया 10 लाख का चेक


प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो, लखनऊ


कांग्रेस के विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया बर्बरता में शहीद हुए स्व. प्रभात पाण्डेय के परिजनों से मिलकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा घोषित आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपये का चेक उनके गांव जाकर उसके परिजनों को दिया गया।


प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस के शहीद कार्यकर्ता स्व. प्रभात पाण्डेय के पिता दीपक पाण्डेय को सहायता राशि का चेक सौंपा, जिससे सभी की आंखें भर आईं। 


श्री अजय राय जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी स्व. प्रभात पाण्डेय जी के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी। श्री राय ने कहा कि स्व. प्रभात पाण्डेय की बहन हमारी बेटी की तरह है। उसकी पढ़ाई से लेकर कन्यादान तक की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। श्री राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात के लिए संकल्पित है कि स्व. प्रभात पाण्डेय का परिवार कांग्रेस पार्टी का परिवार है। हम उनकी हर जरूरत पर उनके साथ हैं। 


इस मौके पर पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, आलोक प्रसाद, केशवचन्द्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर की अध्यक्ष निर्मला पासवान, महिला अध्यक्ष शहला आहरारी एवं जनपद बस्ती एवं सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments