Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :18 मार्च 2024, दिन : सोमवार 

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज दिन आपके लिए एक नई सौगात लेकर आएगा। यदि आप किसी काम को लेकर मन में शंका बनी हुई थी,तो आपका वह काम आज  पूरा हो सकता है। आप अपने मकान में इंटीरियर का काम करवा सकते हैं।  विद्यार्थी पढ़ाई में पूरा ध्यान केन्द्रित करेंगे, जिससे उन्हें अपने विषयों को समझने में आसानी होगी और परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी संतान आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी,जिससे आपको धन की समस्याएं नहीं होगी। आज आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे और अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि सुख सुविधाओं की चीजे लेकर आ सकते हैं। आपको किसी मामले को लेकर अपने पिताजी से बहस नहीं करनी है। यदि आप राजनीति में कार्यरत हैं, तो  आपको किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलती दिख रही है,क्योंकि आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत के चिंता सता सकती हैं।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


बिजनेस में आ रही समस्याएं दूर होगी। आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी कानूनी मामले में  कोई गलती ना करें नहीं तो आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको संतान की शिक्षा को लेकर उनके अध्यापकों से बातचीत करनी होगी, तभी संतान का ध्यान पढ़ाई की ओर अग्रसर होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपको अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में यदि किसी काम को लेकर योजना बनाएं,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। आपके कुछ गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने खुल सकते हैं। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको मन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।  आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानें और उनकी बातों में ना आए।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


 आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। नौकरी के प्रयासों में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर शंका है तो आप उसे बिल्कुल ना करें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अपने विरोधियों की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपनी बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए भी कुछ समय निकालना होगा तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। किसी नए मकान,दुकान आदि को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी। परिवार में यदि कोई कलह  लंबे समय से पैर पसारे हुए थी तो वह भी दूर होती दिख रही है। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


तुला राशि के जातकों का मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।  छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि सदस्यों में कुछ दूरियां आ गई थी,तो वह भी काम होंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपको आय व व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। आप इधर-उधर के कामों को छोड़कर भगवान की भक्ति में अपना मन लगाएंगे,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह बढ़ सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको नौकरी मे अपने कामों में ढील देने से बचना होगा। संतान की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे,जिससे दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। आपका  शान शौकत की वस्तुओं में  अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको कुछ सेविंग भविष्य के लिए भी करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां से पीछे नहीं  हटे,नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको समस्या होगी। आपके साथ कोई ठगी हो सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है।  आप अपने साथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप अपने घर की साफ सफाई व रख रखाव आदि पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है, जिससे आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आप अपने खर्चों को भी बढ़ा सकते हैं  आपको बाद में धन की कमी कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था  वह आपसे वापस मांग सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की डील करते समय आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।



कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस के कामों को लेकर भाग दौड़ करनी होगी। आपको किसी से कोई वादा या वचन भरने से बचे नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। नौकरी के लिए आप घर से दूर जा सकते हैं। आपको  अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा। मित्रों को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको अपनी योजनाओं में सोच विचार अवश्य करना होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों को यदि आप कोई सलाह देंगे  वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से घिरे हुए था तो उसमें आपके कष्टो में कमी आ सकती है। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।


 शुभ दिनांक : 10, 18, 27

 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 10, 27, 72


 शुभ वर्ष : 202, 2036, 2045

 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 
कैसा रहेगा यह वर्ष


राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top