Holi in Saifai : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- वसूली सरकार बन गई है केंद्र सरकार

0

होली के अवसर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव सैफई में फूलों की होली खेली 

सैफई में फूलों की होली खेलते सपा मुखिया अखिलेश यादव व अन्य।

 अरुण कुमार टीटू, सैफई (इटावा)


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अपने कारनामों के कारण सरकार अब वसूली सरकार बन गई है, सारी दुनिया में यह अब वसूली सरकार के रूप में विख्यात हो चुकी है।


लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा मुखिया।


अपने पैतृक गांव सैफई में होली के अवसर पर लोगों को संबोधित करते उन्होंने कहा है कि जिस तरह से हजारों करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रोरल बांड का घोटाला सामने आया है, उससे केंद्र की भाजपा सरकार कहीं न कहीं कटघरे में खड़ी हो गई है।


अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा किसी से भी स्वेच्छा से लिया जाता है, लेकिन सरकार के दबाव में ईडी सीबीआई के जरिये लोगों से जबरिया वसूली की जा रही है।

फूलों की होली खेलने के लिए मंगाए गए फूल।


उन्होंने कहा कि यह कितनी अजीब बात है बताओ एक ही व्यक्ति एक को पैसा दे तो वह कह रहे हैं, काला धन है। और अगर वही कंपनी भाजपा को दे तो वह चंदा है। भाजपा यह सब छुपाने के लिए कार्रवाई कर रही है। भाजपा से सावधान रहना होगा, यह कुछ भी कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि अगर चंदे के नाम पर ईडी सीबीआई के जरिये जबरिया वसूली की जाती है तो उसको चंदा नही बल्कि गुंडई कहा जाता है, यह गुंडई देशवासी खुले आम अब देख भी रहे हैं।


उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि हम सबको मिलकर के लगातार अन्याय के खिलाफ लड़ते रहना है। मुझे उम्मीद है आने वाले लोकसभा चुनाव न केवल 2024 का चुनाव नहीं है बल्कि यह हमारे देश के भविष्य का चुनाव है।

 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव जहां भविष्य का है, वहीं संविधान बचाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा, 2024 का चुनाव लोकसभा का नहीं है हमारे आपके भविष्य का भी चुनाव है।


उन्होंने लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर आंदोलन के दौरान हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि जिनके बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का काम किया था। जिन पर किसानों की हत्या करने का आरोप था, उन्हीं को फिर से टिकट दिया गया।


उन्होंने कहा की आज जहां हम लोग होली का त्योहार मना रहे हैं, यह बहुरंगी रंगों का त्यौहार है, जबकि कई लोगों को सिर्फ एक रंग पसंद है। हमारा लोकतंत्र तब मजबूत होगा जब समाज बहुरंगी होगा।

उन्होंने कहा कि सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी बनती है कि मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को और ऊंचाई तक लेकर जाएं। 


 हमारे कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को बचाएं। बूथ परसेंट बढ़ाएं, 51 प्रतिशत से आगे ले जाएं। वोट डालने से लेकर वोट पड़वाने तक हमें पूरी तरह सावधान रहना है। अगर सावधान नहीं रहे तो इस बार लोकतंत्र नहीं बचेगा।


उन्होंने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है आसपास के क्षेत्र के साथ पूरा उत्तर प्रदेश सपा के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है।


उन्होंने कहा है कि सबसे ज्यादा धोखा अगर किसी के साथ हो रहा है वह नौजवान और किसानों के साथ अगर 10 वर्ष बीजेपी और रह गई तो नौजवान सभी बूढ़े हो जाएंगे। उन्होंने लोगों के साथ फूलों की होली खेली फूलों की होली खेली। सांसद डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top