Lucknow : प्रदेश के 20 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ 

राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 20 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा। प्रदेश में 11 दिन में यात्रा 1074 किलोमीटर का सफर तय करेगी। प्रदेश में यात्रा से व्यापक स्तर पर होगा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को फ़ायदा।               
                                             देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक असमानता से न्याय दिलाने के लिए आम आदमी के उम्मीदों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

अंशु अवस्थी प्रवक्ता कांग्रेस उत्तर प्रदेश द्वारा बताया गया कि भारत जोड़ो  न्याय यात्रा प्रदेश में वाराणसी में प्रवेश करके प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर होते हुए बरेली, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, आगरा होते हुए प्रदेश के 20 जनपदों से गुजरेगी और प्रदेश के लगभग सभी अंचलों में पहुंचेगी।

यूपी में सबसे ज्यादा दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 में व्यापक स्तर पर फायदा मिलेगा। भारत जोड़ो यात्रा ने जिस तरीके से पूरे देश में प्रभाव डाला था, उसी तरीके से भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी हमारे लिए फलदाई साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments