Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :01  जुलाई 2022, दिन : शुक्रवार 

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप दोस्तों के साथ खाली समय व्यतीत करने में ना पड़े। मन में उलझनों के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। आपके भाई व बहन में से किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको कुछ पुरानी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी और आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने में ही मस्त मगन होकर अपने कार्य की ओर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको यह सोचना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में। यदि आपने साझेदारी में किसी कार्य को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई कानूनी कार्य आपको परेशान करेगा,जिसके लिए आपको किसी से समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में  जमीन जायदाद से संबंधित बंटवारा हो,तो उसमें आपको बड़ों के बीच बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वादविवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। किसी नए कार्य में निवेश करने में परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने काम में ही लगे रहना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आपको नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के वाद विवाद वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझेगा। विदेश यात्रा के भी आज योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। पिताजी को यदि कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। भाई बहनों के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी,लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है,जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,उन्हें वह आसानी से मिल जाएगा। आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान की संगति का आपको विशेष ध्यान रखना होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको लोगों के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लेने का सोचा है,तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हे किसी के कहने में आकर निवेश किया,तो बाद में पछतावा होगा। आपके शरीर में आप चुस्ती फुर्ती भरपूर रहेगी,जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह उनमें सफलता हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी,तो आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपको पिताजी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आप समय रहते पूरी करेंगे। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। व्यापार की कुछ बाधाओं से चलते आपके कुछ काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए परेशानी भरा रहेगा। परिवार में माहौल आज खुशनुमा रहेगा। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में संयम बनाए रखना होगा,तभी आप उससे बाहर आसानी से निकल पाएंगे। माता पिता को आप किसी किसी धार्मिक आयोजन में लेकर जा सकते हैं। आपको आज किसी मित्र के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा परिवर्तन मिलेगा। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर यदि किसी नए कार्य में निवेश करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिल सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परेशान करेंगे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातक की अपने किसी अधिकारी से बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने धन का भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए यदि आप किसी यात्रा पर जायेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा,तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको  कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को भी मन मुताबिक लाभ होगा। 


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजना को लांच करेंगे,जिनका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के करियर में आ रही समस्याओं का आपको समाधान मिलेगा। आपको बेवजह किसी से भी बहसबाजी पड़ने में  बचना होगा,क्योंकि आपका रूखा व्यवहार आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे,जिससे उनकी छवि और निखरेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय अपनी कुछ बातों को छुपाना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आर्थिक स्थिति को लेकर आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और मन परेशान हो सकता है,लेकिन आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आपने जल्दबाजी में किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश किया, तो बाद में आपको उससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको बिना सोचे समझे किसी से धन उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ कही घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top