BIG NEWS : बरेली के भोजीपुरा के सपा विधायक की धमकी, उनकी आवाज निकली तो हमारी गोली चलेगी

0

बरेली में शहजिल ने कहा, इस बार सदन में कुछ कहा तो चुप नहीं बैठेंगे


बाद में बोले, धोखे में मुंह से निकले शब्द, मैं सदन का सम्मान करता


विधायक शहजिल इस्लाम



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बरेली



जिले के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शहजिल इस्लाम का धमकी भरा बयान सामने आया है। उसमें वह शनिवार को पिछली बार सत्ता पक्ष ने मनमानी की मगर, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूत विपक्ष है। इस बार उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोलियां निकलेंगी। रात को उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि विधासक ने वायरल वीडियो को गलत बताया है। उनका कहना है कि मैं सदन का सम्मान करता हूं, मेरे वीडियो का कुछ हिस्सा वायरल कर गलत अर्थ दे दिया गया।



शनिवार दोपहर सपा जिला उपाध्यक्ष की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे शहजिल इस्लाम वीडियो में कहते दिखाई पड़ रहे कि जब मैं शपथ लेने गया तो पिछली बार के विधायक कह रहे कि हमारी संख्या कम थी। 47 में 25-26 विधायक ही सदन में आते थे। सदन के नेता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हम लोगों के बारे में गलत बयान देते थे। आज हमारी संख्या 126 है। यदि मुख्यमंत्री गलत शब्द कहते हैं तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे, जवाब देंगे।




सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एलान कर चुके कि सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। वो दिन चले गए जब तानाशाही चलती थी। अखिलेश यादव बब्बर शेर हैं। अब उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां चलेंगी। परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं हैं। हम आपके साथ हैं। एक-एक लाख लोगों ने वोट दिए हैं। कोई परेशानी हो तो हमें और संगठन को बताएं। सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे। भाजपा यदि उन्माद फैलाने की कोशिश करेगी तो हम भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।



कौन हैं शहजिल



भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता इस्लाम साबिर और दादा अशफाक अहमद भी विधायक रहे थे। शहजिल ने पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 2002 में निर्दलीय जीता था।



बयान पर विधायक की सफाई



मैं सदन, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का सम्मान करता हूं। मैंने मुख्यमंत्री या सदन के बारे में कोई गलत बयान नहीं दिया। अधूरा वीडियो वायरल करके उसके गलत अर्थ लगाए जा रहे हैं। कुछ शब्द मेरे मुंह से धोखे से निकल गए। मैंने नेता सदन के प्रति कोई टिप्पणी नहीं की है।


  • शहजिल इस्लाम, सपा विधायक, भोजीपुरा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top