UP Assembly Election : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मेरठ

 

जिले के सरधना दबथुवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सतेंद्र कुमार के आवास पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट के काफिले पर मारपीट और फायरिंग की गई। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के बाद बबीता फोगाट सतेंद्र कुमार के आवास पर काफिले के साथ पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ता बबीता फोगाट के काफिले का वीडियो बना रहे थे, जिसका सतेंद्र ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।



सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को दबथुवा में जनसंपर्क के लिए बबीता फोगाट व प्रत्याशी की पत्नी शिम्पल सिंह पहुंची थीं। भाजपा नेता ने बताया कि गांव में जनसंपर्क पूरा हो गया था। दो चार ही घर रह गए थे। उसके बाद बबीता फोगाट काफिले के साथ भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंची। 



आरोप है कि तभी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता मोबाइल से काफिले की वीडियो बनाने लगे। सतेंद्र की तरफ से इसका विरोध किया गया। उसके बाद कार्यकर्ता जबरन घर में घुसकर विरोध करने लगे। इसके बाद उनसे जाने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हंगामा करने वालों ने फायरिंग भी की। हालांकि, गोली किसी के नहीं लगी। 



मारपीट में भाजपा किसान मोर्चा के सतेंद्र चौधरी, महामंत्री सचिन पंघाल, रौनक चौधरी व भूरा सहित कई महिला भी घायल हो गई। दोनों पक्षों में आधा घंटा तक जमकर बवाल हुआ। पुलिस को सूचना देने के बाद ही हमलावर मौके से भाग गए। उसके बाद बबीता फोगाट अपने काफिले के साथ पहले सीओ से मिली। उसके बाद थाने में सतेंद्र की तरफ से घटना की तहरीर दी गई। तहरीर में गांव के ही मोंटी, अंकित, सुनील, गोलू, अनुज, धाकड़ और हर्ष पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

 

महिलाओं से की अभद्रता


बबीता फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केवल महिलाएं थी। आरोप लगाया कि आरएलडी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अभद्रता की है। इस दौरान कुछ महिला भी मामूली घायल हुईं हैं। आरोपियों ने गाड़ी के ऊपर भी डंडे मारे। मेरी गाड़ी पर भी हमला किया गया है। मेरा ड्राइवर बच गया है। गांव के लोगों की तरफ से तहरीर दी गई है। 


फायरिंग नहीं हुई है। कोई फुटेज भी सामने नहीं आई है। दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाई जा रही थी, जिसको लेकर विवाद हुआ है । पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। जांच में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट और उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ कोई अभद्रता नहीं पाई गई है। घटना के संबंध राष्ट्रीय खिलाड़ी मौके पर मौजूद थीं। 

 

  • प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, मेरठ। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top