Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक :14  फरवरी 2022, दिन : सोमवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज के दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपके घर में आज कोई मेहमान आ सकता है, जिसके कारण परिवार में लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि खराबी के कारण धन खर्च बढ सकता है। आज अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके किसी नए कार्य में हाथ डालें गे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सायंकाल के समय किसी धार्मिक में सांस्कृतिक आयोजन में भी सम्मिलित होने की सोच सकते हैं। आज आप संतान की प्राप्ति को देखकर प्रसन्न होंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको आर्थिक मामलों में किसी भी अनजान व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की सोच सकते हैं। आज परिवार में किसी सदस्य के विवाह संबंधी समस्या सुलझेगी, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना ही बेहतर रहेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपके पुराने रोग फिर से ऊभर सकते हैं, जिनके कारण परेशान रहेंगे और परिवार के सदस्य भी आपको देखकर दुखी होंगे, यदि आज ऐसा हो, तो आपको उसमें डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी है। आज आपको अपने किसी परिजन अथवा व्यापार में किसी पार्टनर से रुपए पैसे का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उस धन के डूबने की संभावना है। सायंकाल का समय आज आप संतान की शिक्षा संबंधित कुछ समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और जिनका समाधान भी खोजेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलती दिख रही है, जिसके कारण प्रसन्न रहेंगे और उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य का प्रमोशन होने के कारण उनके लिए किसी छोटे-मोटी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी संतान की कुछ फरमाइशों को अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके शत्रु आज उन पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे और उनकी किसी पूरी होती डील को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको यदि आपके शत्रु क्रोध भी दिलवाए, तो उसमें संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपको धन का निवेश करना पड़े, तो जोखिम बिल्कुल ना उठाएं, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी माता जी की किसी प्रिय वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी वे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आपको सामाजिक कार्यों की ओर सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके कुछ साथी ही आपको परेशान करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई वाद-विवाद चल रहे थे, तो वह भी आज समाप्त होंगे, जिनके कारण आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आज आपको संतान की संगति की ओर भी ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आज आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। सायंकाल का समय आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आज आपको अपने भाई-बहनों से किसी विवाद विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपके सामने कुछ व्यर्थ की उलझने रहेंगी, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके विरोधी आपसे परास्त रहेंगे, क्योंकि आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें करने में असफल रहेंगे। आज आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने व खोने का भय बना हुआ है। आज आपको पिताजी से संतान के विवाह में आ रही समस्या का समाधान मिल सकता है। जो लोग किसी व्यापार को कर रहे हैं, उन्हें लाभ अवश्य मिलेगा। आज आपको अपने कुछ धन को भविष्य के लिए भी करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज आपको व्यापार के विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके लिए आज कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कुछ मौसमी बीमारी भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी शादी व पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा व परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज आपके व्यवसाय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको अपनी परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, जिस कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह  विवाद लंबा चल सकता है। आज आपको पूर्व में की हुई  गलती का पछतावा होगा, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको थकान, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा नही कर पाएंगे, जिसके कारण वह भी आपसे नाराज हो सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए आर्थिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। आपके परिवार में कोई कलह है, जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, वह समाप्त होगी और सभी लोग प्रसन्न होंगे। आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी आज आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है. जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसमें कामयाब रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों पर भरोसा करके उन्हें काम सपना होगा, तभी वह कार्य पूरा हो पाएगा।जो लोग आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उस धन को चुका पाना मुश्किल होगा। आज आपके पिताजी आपको खुद किसी जरूरी कार्य को सौंप सकते हैं, जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।


अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top