प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, मैनपुरी
जिले के करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार देर शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री शाम साढ़े सात बजे पैरार शाहपुर में प्रचार करके लौट रहे थे। लौटते समय अतिकुल्लापुर गांव के निकट उनके काफिले पर खेतों के अंदर से लोगाें ने पथराव किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए।इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। खुद एसपी सिंह बघेल ने एसपी मैनपुरी को फोन करके हमले की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले हार के कगार पर पूर्व मुख्यमंत्री
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और प्रत्याशी की हार देखकर बौखला गए हैं। इसलिए ऐसी हरकत की गई है।
अखिलेश की पराजय निश्चित
भाजपा प्रत्याशी पर हमले की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पराजय निश्चित है। इसलिए ऐसी हरकत करा रहे हैं।
आएं जानें क्या बोले केशव प्रसाद मौर्या।
यहां क्लिक करके देखिए वीडियो 👇
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know