प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ
अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। भारत रत्न से सम्मानित वरिष्ठ गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। भारत की नाइटिंगेल के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।
कई दिनों से खराब थी तबीयत
जनवरी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वह न्यूमोनिया से पीड़ित हो गईं। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर से बाहर आ गईं थीं। 5 फरवरी को उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें फिर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आखिरकार, 6 फरवरी को स्वर कोकिला ने आखिरी सांस ली।
देश में शोक की लहर
लता मंगेशकर के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुंबई के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक जताया है।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know