UP Assembly Election BSP Candidate List : बसपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की 53 सीटों के घोषित किए प्रत्याशी, पहली सूची में किसे मिला टिकट, देखें लिस्ट

0

बसपा सुप्रीमाे ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची


अरुण कुमार 'टीटू', लखनऊ


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पहले कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिए हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने लखनऊ में शनिवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में पश्चिम उत्तर प्रदेश में पड़ने वाली विधानसभा क्षेत्र के 53 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में शनिवार को प्रेसवार्ता करके सूची जारी की। बसपा की सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था। आएं जानें, बसपा से कहां किसे टिकट मिला है।



तीन महिलाओं को मिला टिकट


बसपा की पहली सूची जो पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पड़ने वाली विधानसभा सीटों की है। उसमें बसपा सुप्रीमो ने तीन महिलाओं को टिकट दिया है। उसमें गाजियाबाद की मोदी नगर सीट से डा. पूनम गर्ग, अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रजिया खान और आगरा देहात विधानसभा क्षेत्र से किरण प्रभाव केसरी को मैदान में उतारा है।



जिला : शामली


1. कैराना विधान सभा क्षेत्र (संख्या 08) : राजेंद्र सिंह उपाध्याय


2. शामली विधान सभा क्षेत्र (संख्या 10) : बिजेंद्र मलिक


जिला : मुजफ्फरनगर


3. बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र (संख्या 11) : हाजी मोहम्मद अनीश


4. चरथावल विधान सभा क्षेत्र (संख्या 12) : सलमान सईद


5. पुरकाजी विधान सभा क्षेत्र (संख्या 13) : सुरेंद्र पाल सिंह


6. मुजफ्फरनगर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 14) : पुष्पांकर पाल


7. खतौली विधान सभा क्षेत्र (संख्या 15) : माजिद सिद्दीकी


8. मीरापुर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 16) : मोहम्मद शालिम


जिला : मेरठ


9. सिवालखास विधान सभा क्षेत्र (संख्या 43) : मुकर्रम अली उर्फ नन्हे खां


10. सरधना विधान सभा क्षेत्र (संख्या 44) : संजीव कुमार धामा


11. हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 45) : संजीव कुमार जाटव


12. किठौर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 46) : कुशल पाल मावी उर्फ केपी मावी


13. मेरठ कैंट विधान सभा क्षेत्र (संख्या 47) : अमित शर्मा


14. मेरठ दक्षिण विधान सभा क्षेत्र (संख्या 49) : कुंवर दिलशाद अली


जिला : बागपत


15. छपरौली विधान सभा क्षेत्र (संख्या 50) : मोहम्मद शाहिन चौधरी


16. बड़ौत विधान सभा क्षेत्र (संख्या 51) : अंकित शर्मा


जिला : गाजियाबाद


17. लोनी विधान सभा क्षेत्र (संख्या 53) : हाजी आकिल चाैधरी


18. मुराद नगर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 54) : हाजी अयूब इदरीशी


19. गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र (संख्या 56) : सुरेश बंसल


20. मोदी नगर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 57) : डाॅ. पूनम गर्ग


जिला : हापुड़


21. धौलाना विधान सभा क्षेत्र (संख्या 58) : वासिद प्रधान


22. हापुड़ विधान सभा क्षेत्र (संख्या 59) : मनीष कुमार सिंह उर्फ माेनू


23. गढ़ मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 60) : मोहम्मद आरिफ


जिला : गौतमबुद्ध नगर


24. नोएडा विधान सभा क्षेत्र (संख्या 61) : कृपाराम शर्मा


25. दादरी विधान सभा क्षेत्र (संख्या 62) : मनवीर सिंह भाटी


26. जेवर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 63) : नरेंद्र भाटी डाडा


जिला : बुलंदशहर


27. सिकंदराबाद विधान सभा क्षेत्र (संख्या 64) : चाैधरी मनवीर सिंह


28. स्याना विधान सभा क्षेत्र (संख्या 66) : सुनील भारद्वाज


29. अनूपशहर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 67) : रामेश्वर सिंह लोधी


30. डिबाई विधान सभा क्षेत्र (संख्या 68) : करण पाल सिंह उर्फ केपी सिंह


31. शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 69) : मोहम्मद रफीक उर्फ फड्डा


32. खुर्जा विधान सभा क्षेत्र (संख्या 70) : विनोद कुमार जाटव


जिला : अलीगढ़


33. खैर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 71) : प्रेमपाल सिंह जाटव


34. बरौली विधान सभा क्षेत्र (संख्या 72) : नरेंद्र शर्मा


35. अतरौली विधान सभा क्षेत्र (संख्या 73) : डॉ. ओमवीर सिंह


36. छर्रा विधान सभा क्षेत्र (संख्या 74) : तिलक राज यादव


37. कोल विधान सभा क्षेत्र (संख्या 75) : मोहम्मद बिलाल


38. अलीगढ़ विधान सभा क्षेत्र (संख्या 76) : रजिया खान


39. इगलाश विधान सभा क्षेत्र (संख्या 77) : सुशील कुमार जाटव


जिला : मथुरा


40. छाता विधान सभा क्षेत्र (संख्या 81) : सोन पाल सिंह


41. माट विधान सभा क्षेत्र (संख्या 82) : श्याम सुंदर शर्मा


42. गोवर्धन विधान सभा क्षेत्र (संख्या 83) : राजकुमार रावत


43. मथुरा विधान सभा क्षेत्र (संख्या 84) : जगदीश चौधरी


44. बलदेव विधान सभा क्षेत्र (संख्या 85) : अशोक कुमार सुमन


जिला : आगरा


45. एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र (संख्या 86) : सर्वेश बघेल


46. आगरा कैंट विधान सभा क्षेत्र (संख्या 87) : भारतेंदु अरुण


47. आगरा दक्षिण विधान सभा क्षेत्र (संख्या 88) : रवि भारद्वाज


48. आगरा उत्तरी विधान सभा क्षेत्र (संख्या 89) : मुरारी लाल गोयल


49. आगरा देहात विधान सभा क्षेत्र (संख्या 90) : किरन प्रभा केशरी


50. फतेहपुर सीकरी विधान सभा क्षेत्र (संख्या 91) : मुकेश कुमार राजपूत


51. खैरागढ़ विधान सभा क्षेत्र (संख्या 92) : गंगाधर सिंह कुशवाहा


52. फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र (संख्या 93) : शैलेश प्रताप सिंह उर्फ शैलू


53. बाह विधान सभा क्षेत्र (संख्या 94) : नितिन वर्मा  

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top