Prarabdh Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग (30 जनवरी 2022)


30 जनवरी, दिन : रविवार


विक्रम संवत : 2078 (गुजरात - 2077)


शक संवत : 1943


अयन : उत्तरायण


 ऋतु : शिशिर


मास : माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - पौष)


 पक्ष : कृष्ण


तिथि : त्रयोदशी शाम 05:28 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी


नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ रात्रि 12:23 बजे तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़


योग : हर्षण दोपहर 02:16 बजे तक तत्पश्चात वज्र


राहुकाल : शाम 05:04 बजे से शाम 06:28 बजे तक


सूर्योदय : प्रातः 07:17 बजे


सूर्यास्त : संध्या 18:26 बजे


दिशाशूल : पश्चिम दिशा में


पंचक


पंचक का आरंभ : 01 फरवरी 2022, मंगलवार को सुबह 06.45 बजे से


6 फरवरी 2022, रविवार को संध्या 17.10 बजे तक।


व्रत और त्योहार


मासिक शिवरात्रि


विशेष : त्रयोदशी



दुख दरिद्रता मिटाने के लिए 31 जनवरी 2022 सोमवती अमावस्या के दिन करें यह विशेष उपाय।


सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र


31 जनवरी 2022 सोमवार को दोपहर 02:19 बजे से 01 फरवरी सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है।जिनको पैसों की कमजोरी है, वह तुलसी माता को 108 प्रदिक्षणा करें। और श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना। तो गरीबी चली जायेगी।


मौनी अमावस्या


01 फरवरी 2022 मंगलवार को मौनी अमावस्‍या है। उस दिन प्रयाग में स्नान की तिथि है। आप सब प्रयाग तो नहीं जाओगे पर अपने घर पर ही उस दिन स्नान करते समय इस मंत्र का पाठ करें :-


ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा। 


ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा।।


ये मंत्र बोलकर उबटन जो बापूजी ने बताया था उस उबटन को शरीर पर लगाकर स्नान करें तो गंगा स्नान का पुण्य मिलता है | अमावस्या के दिन तो जरुर करें | उस दिन गीता का सातवाँ अध्याय का पाठ करें और भगवान ने धन दिया है तो उस दिन घर में आटे की, बेसन की 2-4 किलो मिठाई बना लें और गरीब बच्चे-बच्चियों में बाँट आयें, अपने पितरों के नाम दादा, दादी, नानी उनके नाम से बाँट कर आ जाएं।


ग़रीबी-दरिद्रता मिटाने के लिए


सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |

Post a Comment

0 Comments