Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 11 जनवरी 2022, दिन : मंगलवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज पूरा दिन संतान की शिक्षा की समस्या को सुलझाने व किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाने के लिए भाग दौड़ करने में लगेगा।आज आपको परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप समस्याओं का हल भी आसानी से निकाल पाएंगे। आज वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिलवायेगी। आज आपकी कुछ दबी हुई ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं, जिनके पूरा होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन खर्चा भरा रहेगा और आप बढ़ते खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जायेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति भी आपका व्यवहार बदल जाएगा, जिसके कारण वह भी परेशान हो सकते हैं, इसलिए बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ न हो। कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप व्यवसाय के लिए यदि किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपको व्यापार में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले। आज आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आज सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको  संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज  कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जो लंबे समय से बना हुआ था, उसके प्रति लापरवाह थे। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज  नयी उपलब्धि हाथ लगेगी, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा कहीं वह किसी गलत संगति का शिकार ना हो जाए। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे बिजनेस में पैसा लगाने से पहले ध्यान देना होगा। बिजनेस करने के लिए समय बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक जाएं। वैवाहिक जीवन में आज कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप व्यापार में भी खूब लाभ कमाने के चक्कर में लगे रहेंगे, इसलिए अपने आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे व उन्हे शापिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि अपने गुरुजनों से कोई मदद मांगी थी, तो आज वह भी उन्हें मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज अपने किसी मित्र के लिए कोई नई नौकरी की तलाश भी करवा सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि आपके अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपको पसंदीदा कार्य सौंप सकते हैं।विद्यार्थी यदि विदेशी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके भविष्य के लिए भी कुछ धन को निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आप परिवार में पूजा, पाठ, भजन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको संतान के व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन माता पिता के आशीर्वाद से सुखमय व्यतीत करेंगे। आज आपकी संतान आपसे कोई महंगा गिफ्ट मांग सकती है और जो आपको लेना भी पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आज परिवार के लोगों से कोई बातचीत हो, तो उसमें परिवार में सामंजस्य बैठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज अपनी माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। 


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज के दिन आप छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिनसे आपको कुछ सीखने को भी मिलेगा। आपको ध्यान देना होगा कि कोई भी ऐसी परिस्थिति ना हो, जिसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़े, इसलिए आज आपको अपने आसपास के लोगों से भी सावधान रहना होगा। आस पड़ोस में भी कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसे लंबा खींचने से बेहतर होगा कि चुप रहे। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको जीत मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के व्यवहार से कुछ परेशानी होगी, जिसके कारण दोनों का आपसी वाद- विवाद भी हो सकता है। आज आपको अपने मन की बात किसी को भी अपना दोस्त समझकर बताने से पहले ध्यान देना होगा कि वह सही मायने में दोस्त है, लेकिन दोस्त के रूप में वह उनका कोई दुश्मन हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको यदि कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो आपका उससे पीछा छूट सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज आप बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज के दिन जो लोग किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी ख्वाहिश पूरी होने वाली है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको आगे बढ़कर अवसर को पहचान कर उस पर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल का समय आज आप पिताजी से कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में बातचीत करने पर व्यतीत करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top