Lata Mangeshkar Update : आईसीयू में हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर बोले- दवा के साथ दुआ भी करें

0


प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ


प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब से वह आईसीयू में भर्ती हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी एक बार फिर से करोड़ों फैंस से साझा की है। डाक्टर ने बताया है कि लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज चल रहा है, उसके अलावा और कुछ नहीं बताया जा सकता। उनके ठीक होने के लिए सभी मिलकर प्रार्थना करें।



लता मंगेशकर का अभी हॉस्पिटल में ही


लता मंगेशकर के डॉक्टर ने कहा कि उनके लिए सभी फैंस दुआ करें। स्वर कोकिला और लाखों फैंस के दिलों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली प्रसिद्ध गायिका लता की सेहत को लेकर हर कोई चिंतित है। लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। और तभी से वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। दुनियाभर के फैंस लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। उनके डॉक्टर भी फैंस को लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं।


लता जी को कोरोना संग निमोनिया


92 वर्षीय लता मंगेशकर को कोरोना संग निमोनिया भी हुआ है। डॉक्टर उनकी उम्र को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। इसीलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की सेहत का अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें 10-12 दिनों तक हॉस्पिटल में रखा जाएगा, ताकि डॉक्टरों की निगरानी में उनका बेहतर इलाज हो सके। लता मंगेशकर के परिवारवाले और करोड़ों फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि सबकी चहेती लता जी जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर आ जाएं।


सात दशकों से कर रहीं राज


लता मंगेशकर सात दशक से अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। उनके गानों को हर पीढ़ी से प्यार मिला है। हजारों गानों में अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेर चुकीं लता मंगेशकर के गानों की हर पीढ़ी फैन है। लता ने 7 दशकों तक अपनी मखमली आवाज के जादू से सभी को मदहोश किया है। लता हजारों सुपर हिट गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। उन्होंने हर एक जनरेशन के साथ काम किया और लोगों का ढेर सारा प्यार पाया है। हम भी उनके सेहतमंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top